NEW English Version

सुपर मॉम क्राउन सीज़न 4 में किया गया हुनरबाज महिलाओं को सम्मानित

फरवरी 2024: प्रतिष्ठित सुपर मॉम क्राउन 2024 कार्यक्रम के चौथे सीज़न में महिलाओं की प्रतिभाओं और क्षमताओं की पहचान करते हुए उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। उक्त कार्यक्रम सोनेरी पहाड़ द्वारा प्रस्तुत था, जिसका अयोजन वनमती ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मानित गणमान्य व्यक्ति एडवोकेट प्रयानी जयसवाल, रीना जयसवाल और डॉ. प्रकाश टाटा की उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने इस अवसर पर अपना बहुमुल्य समर्थन दिया।

यह कार्यक्रम विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाओं के सशक्तिकरण का जीता-जागता प्रमाण बना, जिसमें 24 उत्साही प्रतिभागियों ने
हिस्सा लिया। पैनल में सोहेल शेख, डॉ. रश्मी तिरपुडे, प्राजक्ता बर्डकर, नौशीन खान, डॉ. सोनल वानखेड़े और अनुरिथा
ढोलकिया सहित अन्य सम्मानित परीक्षक शामिल रहे, जिनके द्वारा प्रस्तुतियों का गहनता से मूल्यांकन किया गया।

समारोह के दौरान सोहेल शेख, प्रतिमा बोंडे और केतकी राउत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं,
डॉक्टर रितु चौधरी को सुपर मॉम का अत्यधिक प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया, जिसमें चंद्रपुर की स्वाति श्रृंग पवार प्रथम
रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम में सोनाली खोबरागड़े, पुणे की प्रियंका राय, पूनम अष्टांकर और भंडारा की डॉक्टर कंचन सकुरा के हुनर को भी पहचान मिली, जिन्होंने उपविजेता के रूप में क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा और पाँचवाँ स्थान हासिल किया। सुपर मॉम कार्यक्रम की शुरूआत सोनेरी पहाट की निदेशक रेखा भोंगड़े द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य न सिर्फ महिलाओं की छिपी हुई क्षमता को उजागर करना है, बल्कि उन्हें उड़ने के लिए मंच रूपी पंख भी प्रदान करना है। सोहेल शेख, कल्पना पराते, मनीष पडोले, शिल्पा मेश्राम, सारिका खडसे, रीमा उइके, कविता बोबडे, उज्वला शहारे और सपना गायकवाड़ के साथ ही विभिन्न व्यक्तियों के अमूल्य समर्थन के साथ, इस कार्यक्रम का समन्वय शीतल नगरले मोनालिसा द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »