NEW English Version

जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने विकसित भारत का लिया संकल्प-माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राठी नगर व पीडी पब्लिक स्कूल के पास 100 फुटा रोड पर उमड़ा जन सैलाब

14 फ़रवरी को शिवलोक कॉलोनी मंदिर के पास और ताज हॉस्पीटल के पास बेगपुर पर होगा आयोजन

सम्पूर्ण देश में 5 फ़रवरी से 25 फ़रवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा को भव्य, हर्ष और उल्लास के साथ नगरीय क्षेत्र में मनाने के लिये शनिवार को बनियापाड़ा व ठाकुर वाली गली भुजपुरा पर नगर निगम द्वारा जिला सयोजक भाजपा सुधा सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया।

दोनों आयोजन स्थलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ और महत्वपूर्ण जानकारी ली।

राठी नगर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सयोजक भाजपा सुधा सिंह कर अधीक्षक सभापति यादव योगेश राजपूत सुधा सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प दिलाया अपने सम्बोधन में कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचने के लिए विस्तृत भारत संकल्प यात्रा का आयोजन एक ऐतिहासिक कदम है।

पीडी पब्लिक स्कूल के पास 100 फुटा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सयोजक भाजपा सुधा सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह डॉ दिनेश शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के प्रति एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया उन्होंने कहा विकसित भारत की परिकल्पना के लिए सभी देशवासियों को एकजुट होकर देशहित में कार्य करने की जरूरत है।

दोनों जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव बताएं जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बढ़-चढ़कर समाज के निचले पायदान तक पहुंचाने के लिए पार्षदों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला सयोजक सुधा सिंह संचालक डॉ दिनेश शर्मा कर अधीक्षक  विशाल सिंह मानवेन्द्र सिंह बघेल अहसान रब सौरभ सिंह अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »