NEW English Version

यात्रा वृत्तांत संग्रह ‘यात्री हुए हम’ का आवरण लोकार्पण

• 39 रचनाकारों के लेख शामिल।

​अतर्रा (बांदा)। शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय के संपादन में यात्रा वृत्तांत संग्रह ‘यात्री हुए हम’ का आवरण पृष्ठ गत दिवस रचनाकारों के मध्य आनलाइन बैठक में जारी किया गया। पुस्तक का विमोचन चित्रकूट में 16 से 18 फरवरी को आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश से पधारे शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य वरिष्ठ शिक्षाविद, समाजसेवी, साहित्यकारों एवं संतों के करकमलों द्वारा किया जायेगा। 240 पृष्ठों के यात्रा वृत्तांत संग्रह ‘यात्री हुए हम’ में 39 रचनाकारों के यात्रा वृत्तांत लेख शामिल किये गये हैं। सभी रचनाकार शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बेसिक शिक्षा में कार्यरत हैं।

 उक्त जानकारी रुद्रादित्य प्रकाशन, प्रयागराज के निदेशक अभिषेक ओझा एवं पुस्तक संपादक प्रमोद दीक्षित मलय ने गत दिवस संयुक्त रूप से पुस्तक का आवरण पृष्ठ जारी करते हुए  कहा कि 495/- रुपए की पुस्तक अग्रिम बुकिंग पर डाकखर्च सहित मात्र 300 रुपए में पाठक तक पहुंचाई जायेगी। आर्ट डायरेक्टर नीतिश कुमार (नई दिल्ली) ने आकर्षक आवरण पृष्ठ तैयार किया है। पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में लेखक प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि पुस्तक में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने यात्रा अनुभवों को अंकित किया है जो पहाड़, रेगिस्तान, जंगल, सागर, गंगोत्री, केरल, हरिद्वार, चित्रकूट सहित देश के अन्यान्य प्रदेशों की यात्राओं पर आधारित हैं। पुस्तक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा यात्रा पर रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए समान रूप से उपयोगी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »