NEW English Version

स्वच्छ बसंत प्रीतियोगिता का दी ब्लॉसम स्कूल में हुआ आयोजन- वेस्ट को वंडर बनाने की कला को सीखने के लिए नगर आयुक्त की अपील

*नन्ने मुन्ने बच्चो ने वेस्ट को बनाया वन्डर-प्लास्टिक को बनाया उपयोगी-हुई प्रीतियोगिता-बच्चो ने बनाया कंपोस्ट ड्रम*

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 12 से 14 फरवरी 2024 तक स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के आयोजन के क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा मंगलवार को दीप ब्लॉसम पब्लिक स्कूल में स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

अलीगढ़: प्रतियोगिता में दी ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने वेस्ट टू वंडर के तहत प्लास्टिक के अनुपयोगी डिब्बे पेट के डिब्बे को उपयोगी बनाते हुए उन्हें प्लांट पोट का रूप दिया और विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये। स्कूल में बच्चों ने लगभग 100 लीटर के ड्रम में स्कूल में प्रतिदिन निकलने वाले पेपर कचरा फूल पत्ती आदि से कंपोस्ट बनाने के लिए कंपोज्ड ड्रम बनाया। स्कूल के बच्चो ने पेपर वेस्ट से उपयोगी पढ़ाई लिखाई की चीज़ें बनाई है जिसका उपयोग ग़रीब बच्चो के पढ़ने के लिये स्कूल प्रबंधन द्वारा डोनेट करके किया जाता है।

स्कूल की प्रिंसिपल समान शेरवानी ने बताया स्कूल के बच्चो को स्रोत पर कूड़ा प्रथकरण को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए स्कूल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है साथ स्कूल के रोजाना निकलने वाले पेपर फूल पत्ती वेस्ट आदि के निस्तारण के लिए स्कूल प्रांगण में 1000 किलो क्षमता का कंपोस्ट पिट भी बना है। उन्होंने बताया स्कूल में वेस्ट से बनाई गई उपयोगी चीजों को एग्जीबिशन के माध्यम से सेल किया जाता है और जो सेल करने से धनराशि आती हैं उसे गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई में दान किया जाता है।

*नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा दी ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने वेस्ट से वंडर से उपयोगी चीज व प्लांटेशन कर एक सार्थक प्रयास किया है निश्चित रूप से इस प्रयास के लिए स्कूल प्रबंधन बधाई का पात्र है नगरीय क्षेत्र के सभी स्कूल अपने कचरे के प्रबंधन के लिए कंपोस्ट पिट बनाकर करे तो निश्चित रूप से शहर की स्वच्छता में परिवर्तन आएगा।*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »