NEW English Version

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के रेवाड़ी में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय की उपस्थिति में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रेवाड़ी की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा में कई अन्य विकास कार्यों की भी आधारशिला रखी.

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, नियोजन, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने समारोह में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन की तीव्र गति देश में को लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं से जोड़ा। उन्होंने विकसित भारत के विजन पर प्रकाश डाला और 2047 तक देश को इस विजन की ओर आगे बढ़ाने में स्वास्थ्य क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “केवल एक विकसित हरियाणा ही एक विकसित भारत का नेतृत्व कर सकता है” उन्होंने कहा कि “आधारभूत अवसंरचना के विकास में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल भी शामिल है” सुविधाएं और स्वास्थ्य देश के विकास एजेंडे का मूलभूत भाग है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “एम्स रेवाड़ी का यह शिलान्यास समारोह सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को प्राथमिकता देने तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास के माध्यम से नागरिक केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने कहा, “एम्स रेवारी न केवल हरियाणा की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी करेगा बल्कि युवाओं के लिए नौकरियां भी पैदा करेगा और उन्हें मेडिकल शिक्षा हासिल करने के अवसर भी प्रदान करेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज सहित 15 नए एम्स और 300 से अधिक नए मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखने को “हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्टम के लिए एक ऐतिहासिक दिन” बताते हुए कहा कहा, “इससे बेहतर गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच सुनिश्चित करके हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी काफी लाभ होगा।”

इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने क्षेत्र में एक एम्स की व्यवस्था करने की रेवाडी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “एम्स रेवाडी न केवल दक्षिण हरियाणा बल्कि उत्तर राजस्थान के निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों को भी बहुमूल्य चिकित्सा सेवा प्रदान देगा।” उन्होंने हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज आवंटित करने के केंद्र सरकार के निर्णय की भी सराहना की, जो अंतिम मील तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में एक मील का पत्थर है।

श्री राव इंद्रजीत सिंह ने देश में आधारभूत अवसंरचना के विकास को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा दिए गए महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य अवसंरचना के निर्माण और उन्नयन पर भी उतना ही बल दिया जा रहा है, जो देश में एम्स के नेटवर्क संख्या 23 तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता में स्पष्ट रूप से दिखता है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »