NEW English Version

रामघाट रोड पर क़्वार्सी चुंगी से किशनपुर तिराहे तक अवैध पार्किंग वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ चलाया अतिक्रमण अभियान

शहर में जाम की समस्या का कारण बने सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ नगर निगम इंफोर्समेंट टीम ने यातायात पुलिस के साथ सयुंक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने क्रेन से कई वाहनों को उठवाकर थाने मे भिजवाया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया की शहर में मुख्य मार्ग पर चार पहिया व दुपहिया वाहनों को आड़े तिरछे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को कर्नल साहब व एसपी ट्रैफिक श्री मुकेश चंद्र उत्तम साहब ने पुलिस बल के साथ शहर में मुख्य मार्ग पर रामघाट रोड पर क़्वार्सी चुंगी से किशनपुर तिराहे तक सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाया। इस दौरान कई टू व्हीलर चार पहिया वाहनों के चालान काटे व क्रेन की मदद से उठवाकर क़्वार्सी थाने भिजवाया। इसके अलावा कई वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने की चेतावनी देकर हटवाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम अलीगढ़ शहर के मुख्य मुख्य मार्गो चौराहों को आम नागरिकों की मंशा के अनुरूप व ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »