NEW English Version

क्षत्रिय सम्राट सुहैलदेव बैस की जयंती मनाई गई

बार-बार क्षत्रिय इतिहास के साथ बदलाव या विकृत होगा तो हम जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे: ठाकुर रघुवंश सेंगर

नोयडा: एम एस टावर मामूरा सेक्टर 66 नोयडा में धर्म रक्षक क्षत्रिय वीर शिरोमणि सुहेलदेव  बैस जी की जयंती आयोजित कि गई। कार्यक्रम के उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह कर कमलों द्वारा हुआ माल्यार्पण व पुष्प अर्पित सभी विशिष्ट जनों डॉ. विक्रांत सिंह, अधिवक्ता पी के राघव  व वरिष्ठ समाजसेवी जीतेन्द्र नारायण सिंह के द्वारा हुआ,  कार्यक्रम की अध्य्क्षता अवनीश सिंह ने किया व अपने सम्बोधन मे इतिहास संरक्षण पर बल देने व युवाओं को आगे आकर लोकतान्त्रिक रूप से विरोध करने को कहा व क्षत्रिय शोध संस्थान व इतिहास संकलन बने इसकी बात को रखी!!

डॉ. विक्रांत ने बताया कि बहराईच राज घराने के राजा  सुहेलदेव बैस  का जीवनकाल युद्ध कौशल  राज्य विस्तार पर चर्चा किया कैसे सालार मसूद ग़ाज़ी को मौत के घाट उतार दिया था। वही अधिवक्ता पी के राघव ने कहा कि   क्षत्रिय समाज के कुल वंश की जाती न बदले लोग अपने राजनीति के लिए। अगर कोई करता है तो हम क्या कानूनी प्रक्रिया हो इस पर भी चर्चा की गई ताकि भविष्य में क्षत्रिय समाज के गौरव अखण्ड रहे कोई खण्डित जातीय आधार पर न कर सकें।

इस कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर रघुवंश सेंगर ने कहा की बार-बार क्षत्रिय इतिहास के साथ बदलाव या विकृत होगा तो हम जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे, आवश्यक होगा तो संसद मार्ग का घेराव भी लोकतांत्रिक विधियों से  करेंगे हमें अपने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है।

राकेश सिंह परमार ने  उक्त बातों पर सहमति दी ओर कहा की इतिहास बदलना सरकारो को एक दिन भारी पड़ेगा। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता दीपक सिंह ने कहा की वह जल्द ही कानूनी लड़ाई के लिए टीम गठन पर बात की जो केवल कानूनी रूप से इतिहास के साथ छेड़छाड़ न कर सके। इस अवसर पर अधिवक्ता कुशल राणा, राहुल सिंह, वशिष्ठ सिँह, चेतेश्वर सिँह, रंजन सिंह, शिवम सिंह, हर्ष बैस, आदित्य सिंह, हेमंत सिँह, निखिल, गौतम आदि उपस्थित रहे व अपनी अपनी बात रखी।

रघुवंश सिंह सेंगर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »