NEW English Version

एसुस ने नासिक में पहले हाइब्रिड (पेगासुस और आरओजी) स्टोर लॉन्च के साथ भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार करना जारी रखा है

तेजी से बढ़ती गेमर्स कम्युनिटी के लिए बेहतर एक्सपीरिएंशल ज़ोन्स की पेशकश पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ब्रैंड ने टियर 1 और टियर 2 दोनों शहरों में अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार किया है~

नासिक, 2024: देश भर में ब्रैंड की रिटेल उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में विशेष कदम बढ़ाते हुए, एसुस इंडिया ने आज नासिक में अपने पहले हाइब्रिड (पेगासुस और आरओजी) स्टोर का अनावरण किया। प्रीमियम लुक, उन्नत ग्राहक अनुभव और आरओजी ज़ोन वाले पेगासुस और आरओजी सेटअप के साथ यह पूरे भारत में पहला हाइब्रिड स्टोर है, जिसने भारत में खुद को एक नई उपलब्धि के रूप में साबित किया है। 568 वर्ग फीट में फैला हुआ यह हाइब्रिड स्टोर कंज्यूमर नोटबुक्स, आरओजी पीसी और लैपटॉप्स, ऑल-इन-वन पीसी, गेमिंगडेस्कटॉप्स, एक्सेसरीज़ और क्रिएटर सीरीज़ की पेशकश करता है, साथ ही यह भारत में तेजी से बढ़ती गेमर्स कम्युनिटी के लिए एक एक्सपीरिएंशल ज़ोन से भी सुसज्जित है।


देश में ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने में एसुस हमेशा ही सबसे आगे रहा है। नासिक में शुरू किया गया यह नवीनतम हाइब्रिड स्टोर इस बात का एक जीता-जागता प्रमाण है, जो इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने में विशेष योगदान देता है। यह स्टोर एक समर्पित आरओजी गेमिंग ज़ोन से सुसज्जित है। यह नवीनतम एसुस आरओजी प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करता है, जिसका ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के शौकीन मुफ्त में लुफ्त उठा सकते हैं। इस स्टोर में 5×5 की आराम से बैठने की क्षमता है, जिसमें इच्छुक खिलाड़ी नवीनतम आरओजी लैपटॉप्स पर हारिक अनुभव का लाभ ले सकते हैं। एसुस द्वारा गेमर्स के लिए आरओजीवर्स (ROGverse) नामक एक
ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल वे स्टोर पर आकर खेलने हेतु अपना मुफ्त स्थान पंजीकृत और बुक करने के लिए कर सकते हैं।
नवीनतम लॉन्च किया गया यह हाइब्रिड स्टोर शहर का पहला स्टोर है, इस प्रकार महाराष्ट्र में ब्रैंड ने 18 एईएस स्टोर्स का आँकड़ा पूरा कर लिया है।
नासिक में पहले हाइब्रिड स्टोर के लॉन्च के बारे में बात करते हुए, अर्नोल्ड सु, वाइस प्रेसिडेंट- कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, स्टम बिज़नेस ग्रुप, एसुस इंडिया, ने कहा, “आज नासिक में अपने पहले हाइब्रिड स्टोर की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। रिटेल क्षेत्र में विस्तार के दृष्टिकोण से, वर्ष 2024 की शुरुआत में हमारे लिए यह लॉन्च एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस स्टोर की परिभाषा शहर के पहले ब्रैंड स्टोर तक ही सीमित नहीं है,

बल्कि यह पूरे भारत का पहला ऐसा हाइब्रिड स्टोर है, जो पेगासुस और आरओजी के साथ ग्राहकों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र की जरूरतों को दृढ़ता से पूरा करना है। इसके लिए हम सिर्फ टियर 1 शहरों को ही लक्षित नहीं कर रहे हैं, बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी प्रवेश कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक टचपॉइंट्स स्थापित किए जा सकें और ग्राहकों को बेहतर अनुभव के साथ ही आसान पहुँच प्रदान की जा सके। मुझे यकीन है कि ग्राहकों को स्टोर पर आरओजी गेमिंग ज़ोन की पेशकश पसंद आएगी और वे अनुभव का एक अलग स्तर अपने साथ लेकर जाएँगे।” ब्रैंड का पूरा ध्यान अपने कस्टमर सर्विस सेंटर्स को पूर्ण रूप से डिज़ाइन और नवीनीकृत करने पर है, ताकि ग्राहकों की ओर से आने वाली क्वेरीज़ को सुनने के साथ ही उन पर काम भी किया जा सके। इस प्रकार 100 से अधिक स्टोर्स की रुपरेखा को आधुनिक डिज़ाइन आवश्यकताओं और सौंदर्यशास्त्र के अनुसार ही तैयार किया गया है। तमाम आरओजी स्टोर्स मुफ्त गेमिंग ज़ोन्स से सुसज्जित हैं, ताकि हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप्स का भी उपयोग किया जा सके। बड़े प्रारूप वाले स्टोर्स पर भी एसुस द्वारा इस तरह की सेवाएँ दी जा रही हैं, जिनकी शुरुआत हाल ही में चुनिंदा विजय सेल्स आउटलेट्स पर की गई है।
कंपनी टेक्नोलॉजी-फर्स्ट इनोवेशंस की नींव रखने के साथ ही अपने आरओजी पोर्टफोलियो को सुदृढ़ बनाने और इसका एक लाइन-अप तैयार करने में भी उल्लेखनीय प्रगति कर रही है। यह यूज़र्स को संबोधित करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके अनुभव को बेहतर बनाने के अवसर भी प्रदान करती है। एसुस ने हाल ही में आरओजी एली लॉन्च किया है, जो कि भारत का पहला विंडोज़-रन गेमिंग कंसोल है। इस प्रकार, एसुस ने आरओजी और टीयूएफ परिवार में पाँच नए मॉडल्स जोड़कर अपने विविध आरओजी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसमें फ्लो जेड13 एक्रोनिम एडिशन, टीयूएफ ए16 एडवांटेज एडिशन, ज़ेफिरस जी16 और स्ट्रीक्स जी16 / 18 शामिल हैं। आधुनिक तकनीक, नवाचार और बहुमुखी प्रतिभा के बीच तालमेल बिठाकर ये सभी यूज़र्स को अविश्वसनीय गेमिंग अनुभव प्रदान करते हैं। आरओजी सर्वश्रेष्ठ गेमिंग डिस्प्ले और एक अविश्वसनीय कूलिंग समाधान के साथ आता है। यह यूज़र्स को निर्बाध रूप से खेलने, स्ट्रीम करने और क्रिएट करने हेतु इमर्सिव हाई-परफॉर्मेंस अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »