NEW English Version

एल्जी ने डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्‍नोलॉज़ी एस.पी.ए., इटली के साथ बहु-वर्षीय टेक्‍नोलॉज़ी लाइसेंसिंग करार का किया ऐलान

दुनिया के दिग्गज एयर कंप्रेसर निर्माताओं में से एक, एल्जी इक्विपमेंट्स (बी एस ई.: 522074 एन एस ई: एल्जी इक्विपमेंट्स) ने आज डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्‍नोलॉजी एस.पी.ए. इटली के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। इस करार के तहत एल्जी इक्विपमेंट्स भारत में डी.वी.पी. के वैक्यूम प्रोडक्ट्स का उत्पादन, असेंबल, परीक्षण और बिक्री करेगी। इस समझौते के साथ एल्जी वैक्यूम उत्पादों को शामिल करने के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। इस करार के चलते वैक्यूम पंपों की निर्माता कंपनी डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्‍नोलॉज़ी एस.पी.ए. को तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए भारत में एल्जी की मजबूत उत्पाद क्षमता और व्यापक बिक्री और सेवा नेटवर्क का फायदा मिलेगा। ग्लोबल वैक्यूम पंप बाजार में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़त देखने को मिली है।  2024 में इसका बाजार 6-7 अरब अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है।

एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जयराम वरदराज ने कहा, “वैक्यूम का कारोबार कम्प्रेस्ड एयर के कारोबार के काफी करीब है। इसकी लाभप्रदता भी एयर कम्प्रेसर कारोबार जैसी ही है। यह करार हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने, हाई ग्रोथ वाले बाजारों में हमारी पहुंच बढ़ाने और उपयोगी तकनीकी, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग तालमेल का लाभ उठाने के लिए एक रणनीतिक कदम है। हम पहले भारत में कारोबार बढ़ाएंगे और फिर वैश्विक स्तर पर विस्तार करेंगे। हमें डी.वी.पी. के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्नोलॉज़ी एक परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी है, जो 1973 से वैक्यूम व्यवसाय में है। डी.वी.पी. की टीम हमारे मूल्यों को साझा करती है और उनके उत्पाद बेहतर प्रदर्शन और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं।”

डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्नोलॉजी एस.पी.ए. के प्रेसीडेंट और सी.ई.ओ रॉबर्टो ज़ुचिनी ने कहा “यह समझौता डी.वी.पी. को एल्जी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और वितरण नेटवर्क का लाभ उठाते हुए अत्यधिक प्रतिस्पर्धी भारतीय वैक्यूम बाजार में प्रवेश करने की सुविधा देगा। इसके अलावा हमारे बीच तमाम घटकों के आदान-प्रदान के लिए बेहतर अवसर हैं। इसके परिणामस्वरूप दोनों कंपनियों के आपसी कारोबार में जोरदार ग्रोथ की संभावना है।”

पिछले 60 साल से भी ज्यादा समय से एल्जी के प्रोडक्ट्स और कम्प्रेस्ड एयर सॉल्यूशन 120 से ज्यादा देशों में मैन्युफैक्चरिंग, खाद्य और पेय, कंस्ट्रक्शन, फार्मास्यूटिकल्स और कपड़ा उद्योगों से लेकर तमाम उद्योगों में तमाम कामों में इस्तेमाल होते हैं। एल्जी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 400 से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी की अत्याधुनिक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां तीन महाद्वीपों में फैली हुई हैं। कंपनी कार्बन तटस्थता, जल संरक्षण और सर्कुलर वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रतिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »