NEW English Version

शहर के विकास कार्यो पर हुआ गहन मंथन- वित्तीय वर्ष के बजट को पास करने को लेकर सपा कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध

शुक्रवार को नगर निगम बोर्ड का विशेष बजट अधिवेशन महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में प्रदर्शनी स्थित नगर निगम कैंप में पराम्परागत राष्ट्रीय गीत से हुआ। महापौर की अनुमति के उपरांत सचिव सचिवालय अशोक सिंह के निर्देश पर लेखाधिकारी राजीव चौधरी ने जैसे ही वित्तीय वर्ष 2023 24 का मूल आया व्यय बजट को पढ़ाना शुरू किया तो सपा पार्षद दल के नेता हाफिज अब्बासी असलम नूर मोहम्मद शाकिर सहित कई सपा कांग्रेस महिला व पुरूष पार्षदों ने बजट पास न करने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने सभी वार्डों में एकरूपता से निर्माण कार्य नहीं होने की बात करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए महापौर नगर आयुक्त के सामने जमीन पर  पर आकर बैठ गए और पार्षदों की अनदेखी करने जैसे नारे लगाने लगे।

बजट का विरोध कर रहे सपा पार्षदों को महापौर ने समझाया महापौर प्रशान्त सिंघल कहा अलीगढ़ में चौमुखी विकास हर वार्ड में करने के लिए बजट का पास होना बेहद महत्वपूर्ण है और यह बोर्ड का विशेष बजट अधिवेशन है बजट पर चर्चा के उपरांत आगामी 28 फरवरी को पृथक से पार्षदों की जनहित समस्याओं पर चर्चा के लिए पार्षद संवाद बैठक आहूत की जाएगी।

महापौर ने कहा पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही और पार्षदों की जनहित समस्याओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से नगर आयुक्त अमित आसेरी द्वारा पार्षद संवाद  बैठक प्रत्येक बुधवार को आयोजित की जा रही है कार्यकारणी की स्वीकृति उपरांत यह बजट का विशेष अधिवेशन है जिस पर बजट पर ही चर्चा की जाएगी पार्षदों की जनहित समस्या के निदान लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा पार्षदों की जनहित समस्याओं के निदान की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पार्षद संवाद बैठक की जा रही है जिसमें अब तक 338 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 254 शिकायतों का निस्तारण हो गया है 84 शिकायत लंबित है जिनको प्राथमिकता पर निस्तारित करने की कार्रवाई की जा रही है

नगर निगम के लेखाधिकारी राजेश चौधरी ने बोर्ड के विशेष अधिवेशन में नगर निगम का बजट रखते हुए बताया कि नगर निगम अलीगढ़ इस प्रकार बजट ( 2023-24 ) की स्थिति निम्नवत् होगी :

  • दिनांक 01.04.2023 को प्रारम्भिक अवशेष ₹15785.01 लाख
  • बजट ( 2023-24 ) की अनुमानित प्रस्तावित आय  ₹51747.26 लाख, कुल योग:- ₹ 67532.27 लाख
  • बजट ( 2023-24 ) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹62828.39
  • दिनांक 31.03.2024 को अनुमानित अन्तिम अवशेष  ₹4703.88

बोर्ड की विशेष अधिवेशन महापौर सहित सभी पार्षदों अधिकारियों और कर्मचारियों ने ओजस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश की दूरदर्शी, इच्छाशक्ति संपन्न एवं ऊर्जावान नेतृत्व देने पर उनका अभिनंदन करते हैं। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर एक भव्य मंदिर की दृष्टि, इसके वृहत निर्माण कार्य एवं पूरे अयोध्या – धाम में विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने एवं निरंतर इस कार्य को दिशा देने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। हम सभी की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का बहुत-बहुत अभिनंदन एवं धन्यवाद।

बोर्ड बैठक मे माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित शेरसिंह सैनी योगेश सिंघल  स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम शबाना असलम नूर अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा  महावीर सिंह नसी अहमद आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह निरंजन सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर मुनमुन खां मोहम्मद आदील रिहाना नीलाफेर सबा खां अमरीन निशा उस्मान  खालिदा तबस्सुम हारून अब्दुल मुत्तलिब ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह पूनम रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम स्वर्ण लता हितेश कुमारी हिना सैफी आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल अफसाना  दीपू शर्मा गंगा जोशी मोहम्मद जीनस नदीम हरीश कुमार नसरीन आशीया मोहम्मद शाकिर नईम अहमद अब्दुल मुतलिब

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय अशोक सिंह उप नगर आयुक्त अमित कुमार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा सहायक नगर आयुक्त मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर सिंह लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी अजय कुमार राय सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेडएसओ रमाकांत त्यागी दलवीर सिंह समस्त एसएफआई नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल विजय गुप्ता स्टेनो देशदीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण मोहन पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »