NEW English Version

25 फरवरी को दिल्ली में होगा कला-संस्कृति और परंपराओं का संगम “अपनो बुंदेली उत्सव”

बुंदेलखंड विकास परिषद के सहयोग से अपनो बुंदेली ट्रस्ट द्वारा 25 फरवरी को नई दिल्ली के ताल कटोरा में विशाल अपनो बुंदेली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा के आवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रमुख संगठन, शासनिक-प्रशासनिक मंच के प्रमुख सदस्य व बुंदेलखंड 24×7 जैसे डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेली धरा की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत को देश व वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जायेगा। आयोजन समिति संयोजक महेश सक्सेना के आह्वान पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने भी एक वीडियो सन्देश जारी कर, बुंदेलखंड और देश के अन्य हिस्सों में रह रहे बुंदेली माटी से जुड़े लोगों को कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया है। 

अपने वीडियो सन्देश में राजा बुंदेला ने कहा कि “अपनो बुंदेली उत्सव, ऐसे लोगों के माध्यम से आयोजित हो रहा है जो पिछले कई सालों से दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में बुंदेलखंड की अलख जगाये हुए हैं, और पूर्णतया बुंदेलखंड के लिए समर्पित हैं। इस कार्यक्रम के जरिये हमारी कोशिश है कि हम सभी बुंदेलखंडवासी इसे पूरी तरह से सफल बनाएं। इस कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र के विद्वान लोगों द्वारा बुंदेलखंड की विभिन्न संप्रदाय, खनिज, धरोहर, धर्म और अर्थ को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर गोष्ठी होगी।” उन्होंने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकारें बुंदेलखंड के लिए काफी काम कर रही हैं, और अब समय है कि हम भी खड़े होकर उनकी कोशिशों से अपनी आवाज मिलाएं और जो लोग बुंदेलखंड छोड़कर चले गए हैं, वह एक बार जरूर अपने गाँव घर का रुख करें और उसे फलता-फूलता बनाने में सहयोग दें।”

बता दें कि कार्यकम में बुंदेली सेना, अपनो बुन्देलखण्ड ट्रस्ट- बुन्देलखण्ड विकास परिषद, बुन्देलखण्ड उत्सव समिति, राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त ट्रस्ट, बुन्देलखण्ड मोर्चा, बुंदेलखंड 24×7, गहोई वैश्य एसोसियेशन व अन्य प्रमुख संगठन हिस्सा ले रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री, महेश शर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद), पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश सुलखान सिंह, चित्रकूट कामतानाथ प्रमुख द्वार महंत मदन गोपाल जी महाराज, अशोक ध्यानचंद (1975 विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता, 1972 म्यूनिख ओलंपिक कांस्य पदक विजेता – हॉकी खिलाड़ी व अर्जुन अवार्ड विजेता), डॉ एस के दुबे (पूर्व महानिदेशक पुरातत्व विभाग) ,संतोष पटेरिया (वरिष्ठ इतिहासकार), संजय सिंह व बुन्देलखण्ड की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »