NEW English Version

हिंदू धर्म गुरुओं के साथ महाशिवरात्रि के इंतजामों को लेकर हुआ मंथन

महाशिवरात्रि एवं कावड़ियों के आगमन को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने मंगलवार सुबह अपने कार्यालय में हिन्दू धर्मगुरु महंत कौशल नाथ और खेरेश्वर धाम सेवा समिति के प्रबंधक रेशम पाल सिंह के साथ नगर निगम द्वारा किये जाने वाले इन्तिज़ाम के बारे में बातचीत की नगर आयुक्त ने धर्म गुरुओं को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भव्य और आकर्षक नगर निगम इंतजामों को करने का प्रयास किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने धर्म गुरुओं के समक्ष ही अधीनस्थों के साथ कावड़ियों के रूट व खेरेश्वर धाम पर होने वाली नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कावड़ियों के रूट व खेरेश्वर धाम सहित सभी धार्मिक स्थल पर परंपरागत रूप से स्ट्रीट लाइट पेयजल फॉगिंग सफाई फॉगिंग की चाक-चौबंद व्यवस्था करने और मोबाइल शौचालय लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि और कांवरियों के रूट को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा अपनी समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कावड़ियों के रूट को 4 सेक्टर में बांटा गया है जिसके लिए प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर प्रभारी 35 अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती सहित 80 क्विक एक्शन टीमें बनाई गई है साथ-साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सुपर नोडल अधिकारी बनाया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि पर नगरीय क्षेत्र में आने वाले कावड़ियों आगमन के सम्भावित मार्ग को 4 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक  सेक्टर में एक नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है सेक्टर-01 क्वार्सी चौराहा से पूरा रामघाट रोड मीनक्षी पुल के ऊपर से गांधी पार्क बस स्टैण्ड तक क्षेत्र का सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सेक्टर 2 गांधी पार्क बस बस स्टैंड से पत्थर बाजार से देहली गेट उदयसिंह खेरेश्वर मंदिर तक क्षेत्र का सेक्टर प्रभारी अमित कुमार सिंह उप नगर आयुक्त, सेक्टर 3 मैलोज बाईपास होते हुए जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक क्षेत्र का सेक्टर प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त तथा सेक्टर 4 इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लॉटर हाउस से नादा पुल होते हुए खेरेश्वर मंदिर तक क्षेत्र का सेक्टर प्रभारी आरपी सिंह  कर निर्धारण अधिकारी को बनाया गया है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा महाशिवरात्रि पर नगर निगम व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिए सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिये गए है सभी के सहयोग से परंपरागत व्यवस्थाओं को पिछले साल से और भव्य रूप दिया जाएगा।

महंत कौशल नाथ ने कहा महाशिवरात्रि सेवा शिविर में पवित्रता का रखे विशेष ध्यान प्लास्टिक गिलास रूपी दूषित वस्तु के इस्तेमाल का न करे प्रयोग-बाबा महाकाल के पावन पर्व ओर हमें अपनी प्रकृति को भी बचाना है।

नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए कावड़ियों के आवागमन मार्ग पर मीट विक्रेताओं की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी और आवारा पशुओं का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए पाया जाता है तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप नगर आयुक्त अमित कुमार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा अधिशासी अभियंता अजय राम सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह ज़ेडएसओ रामानंद त्यागी सीवीओ राजेश वर्मा के0सुनील दत्त शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »