NEW English Version

अवैध प्रचार सामाग्री-विज्ञापन पर नगर निगम कसेगा शिकंजा

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शहर की प्रमुख सड़कों चौराहों से नियम विरुद्ध अवैध लगी प्रचार सामग्री सामग्री से शहर की सुंदरता में दाग लगाने वालो पर सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुए बिना अनुमति   विज्ञापन, प्रचार सामग्री को शहर के मुख्य मार्गो से हटाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में क्विक एक्शन टीम गठित की है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि अवैध विज्ञापन और प्रचार सामग्री  मुख्य मार्गों पर जगह-जगह बिना अनुमति लगाने से शहर की सुंदरता खराब होती है शहर की सुंदरता में दाग लगाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा इसके लिए नगरीय क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाने के देखते हुए राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 2 टीम बनाई गई है जो सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक शहर के प्रमुख मार्ग रामघाट रोड जीटी रोड शमशाद मार्केट एटा चुंगी बाईपास गूलर रोड अनूपशहर बाईपास सारसौल जीटी रोड व अन्य मार्गों से प्रचार सामग्री को हटाएंगे।

उन्होंने बताया प्रतिदिन हटाई गई प्रचार सामग्री और टीम के मूवमेंट की निगरानी के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के निर्देशन में वार रूम भी बनाया गया है जिसमें लिपिक श्रेणी और कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किए गए हैं जो प्रतिदिन की सूचना को संकलित करेंगे और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत कराएंगे।

नगर आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रचार प्रसार करने वालों लोगों से अपील की है शहर की स्वच्छता का ध्यान रखें-शहर की सुंदरता को बनाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »