NEW English Version

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की कार्यवाई

नगर निगम की गृहकर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत  अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में  कर अधीक्षक बेचन सिंह राजकिशोर कमल और गृहकर टीम की मौजूदगी में तालाबंदी की कार्रवाई की गई। कार्यवाई में 1. श्री अखिलेश शर्मा पुत्र श्री नत्थीलार शर्मा (588) 

बकाया : 97109.00 (मकान सील किया), संजय गांधी कालोनी, नत्थीलाल पुत्र झम्मनलाल शर्मा, (64) बकाया: ₹62572.00 संजय गांधी कालोनी, श्रीमती हेमलता शर्मा  पत्नी रज्जनबाबू शर्मा (36m51) – बकाया : 256248.00 (1 लाख चैक ) प्रियरंजन शर्मा पुत्र श्री सत्यपाल शर्मा (57E) बकाया = 58953.00 (एक सप्ताह का समय) संजय गांधी कालोनी सुरेंद्र मोहन पुत्र मंगतराम बकाया 245073.00 दोदपुर श्रीमती खुर्शीद जहां बेगम बकाया 177401.00 दोदपुर श्री अजीजुद्दीन पुत्र हुसैन बख्श बकाया 159697.00जीवनगढ़ श्रीमती साजिदा जैदी बकाया 147667.00 दोदपुर श्री मुसीर हसन, मुजाहिद हसन, खालिद सब्बीर पुत्र सब्बीर हसन बकाया 1874296.00दोदपुर श्री मौ० शाहिद नूर पुत्र नूर मौहम्मद बकाया 1027626.00दोदपुर श्रीमती हूरी परवीन पत्नी के.बी. मुकुदमी बकाया 405132.00स्लामाबाद श्री अ० जब्बार पुत्र अ० गफ्फार बकाया 362144.00 दोदपुर श्रीमती अनवरी बेगम पत्नी इफ्तखार अहमद बकाया 258869.00शामिल है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन  जारी रहेगा और जिन भवन स्वामियों का भुगतान नहीं किया गया है उनके साथ नगर निगम कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को सील करने की कार्रवाई निरंतर करता रहेगा।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा  करदाताओं से अपील है वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »