NEW English Version

कार्यकारणी बजट बैठक:-अपडेट

मंगलवार को नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यो को और तेजी से कराए जाने के लिए महापौर प्रशान्त सिंघल की अध्यक्षता वाली कार्यकारणी सदस्यों ने विकास कार्यो के लिए नगर निगम अलीगढ़ का वित्तीय वर्ष 2024-25 का मूल बजट ₹86709.06 लाख के बजट को सर्वसम्मति से कार्यकारणी ने पास किया उक्त बजट में ₹ 59172 लाख धनराशि से विकास कार्य पर ख़र्च होंगे। उक्त बजट पर कार्यकारणी ने अपनी सहमति की मोहर लगा दी है कार्यकारणी से पास होने के बाद अब बजट महापौर की सहमति उपरांत बोर्ड के समक्ष रख जाएगा।

महापौर  की अध्यक्षता में अलीगढ़ नगर निगम कार्यकारिणी बजट अधिवेशन नगर निगम  जवाहर भवन में हुआ। कार्यकारिणी बजट अधिवेशन में उप सभापति कुलदीप पाण्डेय, मुशर्रफ हुसैन, अंजना गुप्ता आराधना मित्तल दीपू शर्मा मो0 गुलज़ार मो0 नदीम मो0 हाफिज अब्बासी मो0 शाकिर रीनू सैनी, विनोद कुमार ने सर्वसम्मति से बजट पारित किया। 

महापौर प्रशान्त सिंघल ने इस बजट को विकास और विश्वास का बजट बताया और कहा अलीगढ़वासी इस बोर्ड के कार्यकाल को हमेशा याद रखेंगे-विकास और विश्वास के इस बजट से अलीगढ़ में चौमुखी विकास की धारा नगर के कोने कोने में बहेगी।

कार्यकारणी सदस्यों ने नगर निगम की आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिये कई जनहित सुझाव भी दिए कुलदीप पांडेय मुशर्रफ हुसैन व हाफ़िज़ अब्बासी ने हाउस टैक्स आपत्तियों के निस्तारण हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ साथ हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने के लिए अलग से पार्षदों के लिए बैठक कर समीक्षा की जाए। कार्यकारणी सदस्यों ने जनहित में हाउस टैक्स के मदो में टेक्स वसूली को बढ़ाने के कई महत्वपूर्ण सुझाव महापौर के समक्ष दिए।

कार्यकारणी बैठक में शो टैक्स में बढ़ोतरी करते हुए शहरी क्षेत्र में एकल सिनेमा घर ₹ 20/- को बढ़ाकर ₹250 मॉल/मल्टीप्लेक्स से ₹500/-सर्कस ₹ 100/-  प्रति शो की दर से बढ़ोतरी का प्रस्ताव, गोरखपुर नगर निगम की तरह प्रोत्साहन आधारित संपत्ति कर वसूली करने का प्रस्ताव, नगर निगम में नामांतरण शुल्क में बढोत्तरी, गूलर रोड व रोरावर में नगर निगम भूमि पर व्यवसायिक मार्केट बनाये जाने का प्रस्ताव, जमालपुर नाले निकट सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण मुक्त करायी गयी नगर निगम भूमि पर आवासीय कम व्यवसायिक कॉम्पेक्स बनवाये जाने का प्रस्ताव, नगर निगम स्वामित्व की मार्किट की दुकानों का किराया व दुकानो का नाम परिवर्तन शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव, जलमूल्य सीवर शुल्क की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, अवैध जल संयोजन कंपाउंडिंग की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पर कार्यकारणी ने सहमति/स्वकृति देते हुए कार्यकारणी समिति ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये नगर निगम मूल बजट ₹ 91624.73 लाख को सर्वसम्मति ने पास किया।

कार्यकारणी बैठक में जनसमस्याओं के लिये पृथक से बोर्ड बैठक करने, दोहरे भुगतान पर रोक लगाने, डबल एंट्री सिस्टम को प्रभावी बनाने, संपत्ति कर की आपत्तियों को 15 से 20 दिन  में निस्तारित कराए, अलीगढ़ नगर सेवा एप को जल्द एक्टिव करने, हाउस टैक्स जमा करने वालो को सहूलियत के उद्देश्य से अधयासी के रूप में टैक्स लगाने, नगर निगम संपत्ति की पैरवी करने वाले वकीलों द्वारा कितने केस हारे व कितने जीते विस्तृत डिटेल पार्षदों को उपलब्ध कराने, गौशाला में व्यवस्था को ठीक करने व आपूर्ति व दान किये गए चारे की जांच कराए जाने, पार्षदों को यात्रा भत्ता मद में धनराशि बढ़ाये जाने, 27 दिन के अंतराल के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर पार्षद के पत्र लगाए जाने वाले प्रमाण पत्र को प्राथमिकता दी जाए जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदु पर जमकर चर्चा हुई।

नगर निगम के लेखाधिकारी राजेश चौधरी ने कार्यकारणी नगर निगम का बजट रखते हुए बताया कि नगर निगम अलीगढ़ इस प्रकार बजट ( 2024-25) की स्थिति निम्नवत् होगी : 

  • दिनांक 01.04.2024 को प्रारम्भिक अवशेष ₹25012.07 लाख
  • बजट ( 2024-25 ) की अनुमानित प्रस्तावित आय  ₹66612.66 लाख

कुल योग:- ₹ 91624.73 लाख

  • बजट (2024-25) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹ 86709.06
  • दिनांक 31.03.2025 को अनुमानित अन्तिम अवशेष  ₹ 4915.67

सचिव सचिवालय/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने कार्यकारिणी अधिवेशन में समस्त पार्षद अधिकारी कर्मचारी का आभार व्यक्त किया। 

कार्यकारिणी अधिवेशन में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा प्रभारी लेखा अधिकारी राजीव चौधरी अधिशासी अभियंता अजय राम सहायक लेखाधिकारी भारत कुमार दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, स्टोर कीपर संजय सक्सेना, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता मीडिया सहायक एहसान रब स्टेनो देश दीपक सतीश डॉ तरुण शर्मा एलआइयू विभाग से मनीष कुमार राजीव कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »