NEW English Version

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की कार्यवाई

नगर निगम की गृहकर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत  अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि बुधवार को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में  कर अधीक्षक बेचन सिंह राजकिशोर कमल और गृहकर टीम की मौजूदगी में तालाबंदी की कार्रवाई की गई। कार्यवाई में ईश्वर सिंह भवन 398 सुरेन्द्र नगर 43056 सी0पी0सिंह भवन 212 सुरेन्द्र नगर 50000 रेखा रानी भवन 308ए सुरेन्द्र नगर 53074 रीता सिह भवन 589ए सुरेन्द्र नगर 75765 डाॅ0 राजेश गुप्ता हाॅस्पीटल 238ए विष्णुपूरी 56186 विश्वरंजन भवन 260 विष्णुपूरी 17000 कलावती भवन 466 ज्वालापुरी 57400
बाबूलाल भवन 61 जी-7 नगला तिकोना 91401 राजेन्द्र कुमार युवराज पैलेस सील किया गया वैकुण्ठ हाॅल 38ए संजय गाॅधी कालोनी 100000 मौ0 शाहिद नूर 4/552 दोदपुर 200000 शामिल है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन  जारी रहेगा और जिन भवन स्वामियों का भुगतान नहीं किया गया है उनके साथ नगर निगम कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को सील करने की कार्रवाई निरंतर करता रहेगा।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा  करदाताओं से अपील है वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »