NEW English Version

डॉ. मनोज तिवारी द्वारा सम्पादित पुस्तक “दिव्यांगता: समग्र उपागम” का हुआ विमोचन

डॉ. मनोज तिवारी को दिव्य कला समागम में किया गया सम्मानित

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य कला समागम के उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू  द्वारा सम्पादित पुस्तक दिव्यांगता: समग्र उपागम का विमोचन माननीय नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपनिदेशक दिव्यांगजन कल्याण विभाग, वाराणसी सत्येंद्र कुमार, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी श्री राम प्रकाश सिंह, डॉ उत्तम ओझा, डॉ अजय तिवारी, डॉ आर ए जोसेफ, डॉ तुलसी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

 विदित हो पूर्व में डॉ तिवारी द्वारा बाल विकास एवं अधिगम, मनोविज्ञान: शैक्षिक मूल्यांकन व प्रबंधन, एचआईवी/ एड्स: दशा व दिशा, मनोविज्ञान व शिक्षण ( दो संस्करण), बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र, बाल मनोविज्ञान: शिक्षण व जीवन कौशल, मानव बृध्दि व विकास, शिक्षा मनोविज्ञान सहित अनेक पुस्तकों की रचना करने के साथ अनेक पुस्तकों में अध्याय भी लिखा गया है। डॉ मनोज तिवारी द्वारा लिखी गई पुस्तकें विशेष शिक्षा, दिव्यांगता, मनोविज्ञान एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सहायक होती हैं। डॉ. मनोज सतत् रूप से पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में समसमायिक विषयों पर लेख राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लिखते रहतें हैं। लेखन के साथ ही डॉ. तिवारी की शिक्षण, प्रशिक्षण, परामर्श, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, मनोचिकित्सा, समाज सेवा में गहरी रुचि है, आप व्दारा आरपीएफ, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, उ.प्र. पुलिस व पीएसी बल, दिव्यांगजनों, बन्दीजनों, छात्रों, गरीबों को निशुल्क मनोवैज्ञानिक सेवाएं प्रदान की जाती है। 

प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद एवं मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार तिवारी को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी, प्रो. आर एन शर्मा, शिक्षा संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं डॉ. सतीश मिश्रा विभागाध्यक्ष प्रशिक्षण, किरण संस्थान ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित तिवारी, अनुराग तिवारी, राजेश उपाध्याय, मनीष सिंह, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, पवन कुशवाहा, महेंद्र मिश्रा, सहित देशभर से अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. तिवारी को अपने शुभकामना प्रेषित किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »