NEW English Version

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने किया CBG प्लांट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी की मौजूदगी में गोरखपुर में सीबीजी प्लांट का उद्घाटन किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह सीबीजी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर महत्वपूर्ण प्रयास है। श्री पुरी ने कहा कि इस संयंत्र को इंडियन आयल  ने लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सरकार द्वारा आवंटित 18 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र बायोगैस (सीबीजी) का उत्पादन करने के लिए  लगभग  200 टन धान  की पूवाल (पराली ) एवं प्रेस मड तथा पशु  गोबर का उपयोग कर प्रति दिन 20 टन कम्प्रेस्ड बायो गैस तथा 125 टन जैविक खाद का उत्पादन करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस संयंत्र से उत्पादित जैविक खाद से लगभग 9000 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रों में पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस सीबीजी संयंत्र से लगभग 20 TMT कार्बन उत्सर्जन कम होगा जो कि पर्यावरण सुरक्षा के लिये एक बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है।  श्री पुरी ने कहा कि अब तक भारत में SATAT योजना के तहत 58 CBG संयंत्र चालू किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वच्छ उर्जा परिदृश्य को 100 से अधिक बायोगैस संयंत्रों के साथ विस्तारित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत इसी वर्ष जनवरी  माह में बंदायू में एचपीसीएल द्वारा स्थापित सीबीजी प्लांट से की थी।उन्होंने कहा कि राज्य में स्थापित होने वाले ये 100 सीबीजी प्लांच भारत सरकार की स्वच्छ ऊर्जा पहल को बड़ी बढ़त देगें और नेट जीरो-270 हासिल करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में भी अन्नदाता किसानों की बड़ी भूमिका होगी। यह सीबीजी प्लांट इसी भूमिका से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर का काम देश में 2014 से 60 साल पहले शुरू हुआ था। 2014 तक 14 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए थे जो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अब 32 करोड़ हो गए हैं। 2016 में शुरू उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं उनमें 8 करोड़ ग्रामीण महिलांए हैं।

श्री पुरी ने कहा कि यह आपकी मोदी सरकार ही है जो विकसित भारत का संकल्प लेकर, भविष्य की योजनाओं को साकार रूप देने के लिये पूरी तरह प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भारत को उर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि  इसके लिए सहकारिता का विस्तार किया जा रहा है, और मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी जी की गारंटी पर हम सब विकसित भारत 2047 का हिस्सा बन पाएंगे और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को और उज्ज्वल बनाने में अहम योगदान भी कर पाएंगे।

श्री पुरी ने कहा कि पिछले 7 सालों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि  यह राज्य जो कभी अपनी चुनौतियों के लिए जाना जाता था, अब अपार संभावनाओं को लेकर उभरा है और देश के विकास का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्पष्ट इरादों, अच्छी तरह से परिभाषित लक्ष्यों और सही नीति और सटीक क्रियान्वन के साथ  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में UP की अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से 2027 तक 1 ट्रिलियन US के लक्ष्य तक पहुंच जाएगी जो कि भारत के 5 ट्रिलियन US$ की अर्थव्यवस्था के लक्षय को प्राप्त करने में भी एक बहुत बड़ा योगदान होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »