NEW English Version

हारमन ने अपने ग्राहकों के लिए वास्तविक ऑडियो गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए, भारत में बेचे जा रहे नकली जेबीएल कार ऑडियो प्रोडक्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, हारमन ऑटोमोटिव, उपभोक्ता और एंटरप्राइज़ बाजारों के लिए कनेक्टेड टेक्नोलॉजीस पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उन अवैध मैन्युफैक्चरर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और डीलर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है, जो भारत में नकली जेबीएल प्रोडक्ट्स की बिक्री और निर्माण में शामिल हैं।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ हारमन की जाँच टीम द्वारा हाल ही में छापेमारी की गई है। इस दौरान, नई दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट के विभिन्न स्थानों पर कार एक्सेसरीज़ की दुकानों से नकली जेबीएल कार ऑडियो प्रोडक्ट्स के स्टॉक पाए गए, जिसके परिणामस्वरूप सभी रिटेल स्टोर्स से नकली जेबीएल कार स्पीकर्स जब्त कर लिए गए। हारमन ने इन अपराधियों के खिलाफ उचित आपराधिक कार्रवाई की है। इतना ही नहीं, यह पूरे भारत में नकली प्रोडक्ट्स के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सबंधित कानूनी कार्रवाई को जारी रखने के लिए दृढ़ है।

विक्रम खेर, वाइस प्रेसिडेंट, लाइफस्टाइल, हारमन इंडिया, ने कहा, “हारमन के सिद्धांतों को प्रखर रखते हुए, हम अपने ग्राहकों के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि गैर-कानूनी बिक्री की वजह से हमारी प्रतिबद्धता को थोड़ा बहुत भी खतरा होता है, तो ऐसी चिंताओं के समाधान के रूप में, हारमन हर हाल में तत्काल कार्रवाई करने का दृढ़ संकल्प रखता है। जो भी व्यक्ति इन नकली प्रोडक्ट्स की बिक्री में शामिल हैं, उन सभी के खिलाफ हम कठोर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हमारे ग्राहकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सतर्क रहें और अधिकृत रिटेलर्स से ही प्रोडक्ट्स की खरीदी करें। हम पूरे भारत में नकली प्रोडक्ट्स के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इस जाँच को दृढ़ता से जारी रखेंगे।”

उपभोक्ताओं के लिए सलाह: निम्न बिंदुओं का अनुसरण करके आप नकली जेबीएल प्रोडक्ट की पहचान करने के आसान तरीकों से अवगत हो सकते हैं:

  1. विविध प्रीमियम प्रोडक्ट्स की तरह ही, हारमन के नकली प्रोडक्ट्स की भी बाजार में बिक्री देखने को मिल रही है। आमतौर पर ये प्रोडक्ट्स काफी कम कीमतों और खराब गुणवत्ता में उपलब्ध हैं। वास्तविक जेबीएल और इन्फिनिटी प्रोडक्ट्स को उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल्स से निर्मित किया जाता है, और साथ ही इन्हें इस प्रकार डिज़ाइन किया जाता है कि ये सुनने का एक अनोखा अनुभव प्रदान करें।
  2. कॉस्मेटिक विवरण प्रामाणिक जेबीएल और इन्फिनिटी प्रोडक्ट्स के अनुरूप नहीं हैं।
  3. पैकेजिंग और लोगो प्लेसमेंट / रंग का अच्छी तरह निरीक्षण करें। आमतौर पर, नकली प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग कमज़ोर मटेरियल से बनी होती है, जिसमें महत्वपूर्ण विवरण गायब होते हैं, जैसे कि सर्टीफिकेशन्स, निर्माण का स्थान, पता और ट्रेडमार्क / कॉपीराइट से संबंधित जानकारी आदि। नकली प्रोडक्ट्स में लोगो प्लेसमेंट थोड़ा हटकर है और इसका रंग वास्तविक लोगो से मेल नहीं खाता है।
  4. पैकेज / प्रोडक्ट कुछ हल्का प्रतीत हो सकता है, कैमिकल्स की गंध आ सकती है या फिर पेंट उखड़ा हुआ हो सकता है।
  5. विक्रेता कितना प्रतिष्ठित है, यह भी शोध करें। ग्राहकों के कॉमेंट्स पढ़ें।

अधिकृत विक्रेता की पहचान करने के लिए, हमेशा अधिकृत रिटेलर / डीलर सर्टिफिकेट पर ध्यान देने की कोशिश करें।

यदि आपके मन में कोई सवाल है या फिर अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हारमन ग्राहक सेवा टीम को कॉल करें या संपर्क करें। कॉल सेंटर: 18001020525, ईमेल आईडी: india_csupport@harman.com, व्हाट्सएप चैट बॉट: 7065844446

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »