NEW English Version

रमजान से पहले पेयजल का हाल जानने ऊपर कोट पहुंचे नगर आयुक्त

संभवत सोमवार से शुरू होने वाले रमजान के अवसर पर नगर में पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शनिवार दोपहर क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि सुफियान के साथ कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त को उक्त क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में व्यवधान देखने को मिला मौके पर जलाशय के एक पंप से सप्लाई होती तथा दूसरा पंप बंद मिला और नए जलाशय के निर्माण के उपरांत सप्लाई प्रभावी नहीं होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जतायी। नगर आयुक्त ने तत्काल महाप्रबंधक जल को अगले 48 घंटे में समस्या का समाधान व नव निर्मित जलाशय से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की हिदायत दी।

नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों को रमजान के अवसर पर सुबह सहरी में 3:00 से 5:00 बजे तक और शाम को इफ्तार के समय 5:00 बजे से 7:00 तक भरपूर पेयजल आपूर्ति दिलाने का भरोसा दिलाया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »