NEW English Version

सांसद कौशलेंद्र कुमार के अनुशंसा पे कीटनाशक मच्छरदानी का वितरण

बिहार : नालंदा के हिलसा प्रखंड में सोशियो इकोनामिक रिसर्च इंस्टिट्यूट संस्था और इंजीनियर राजेश कुमार के तत्वाधान में निशुल्क कीटनाशक मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आज समापन हो गया । इसका उदघाटन नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार जी ने 6 मार्च 2024 को फीता काटकर किया था । 6 मार्च से 14 मार्च तक चले इस आयोजन मे 3500 बीपीएल परिवारों को कीटनाशक मछरदानी वितरित कर लाभान्वित किया गया व समस्त लाभार्थीजनों को डेंगू , मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कीटनाशक मछरदानी भारत सरकार निर्मित और स्वास्थ्य मंत्रालय एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत है । नालन्दा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार के अनुशंसा पे इंडियन रेलवे फिनांस कारपोरेशन लिमिटिड के CSR पहल के तरफ से सेरी संस्था के द्वारा विगत एक हफ्ते से हिलसा प्रखंड के अलग अलग गांवो में जाके हिलसा नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार के उपलब्धता में वितरण किया गया ।

लाभान्वित परिवारों के सदस्यों ने संस्था के पदाधिकारी रघुवंश सिँह ,शुभम सिंह, विनय कुमार यादव, ई राजेश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हिलसा के वार्ड 4 से पार्षद राकेश कुमार शर्मा, शेलन्द्र कुमार वार्ड पार्षद नंबर 10 से, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नवीन कुमार ओर मुनचुन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »