NEW English Version

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताहः वेदांता एल्यूमिनियम ने दोहरायी सुरक्षा में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता

भारत के सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के मौके पर सुरक्षा में उत्कृष्टता हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। कंपनी के प्रचालन मूल्यों में सुरक्षा को प्राथमिकता देने का दृष्टिकोण गहरे समाया है और इस दृष्टिकोण का विस्तार कंपनी के संयंत्रों के भीतर से लेकर आसपास मौजूद समुदायों तक है। सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर वेदांता एल्यूमिनियम ने सुरक्षा विधियों के प्रदर्शन, व्यापक प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। इनका लक्ष्य कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरुकता में इजाफा करना था।

वेदांता एल्यूमिनियम अपनी सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली में निरंतर वृद्धि करते हुए एक सुरक्षित कार्यस्थल एवं समुदाय बनाने के लिए समर्पित है। इस सर्वव्यापी दृष्टिकोण में अत्याधुनिक तकनीकों के एकीकरण, प्रक्रियाओं में सुधार, सक्रियता से खामियों की पहचान व उनकी संभाल तथा व्यवहार आधारित सुरक्षा कार्यक्रमों पर दृढ़ता से ध्यान देना शामिल है। इन सब ने मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की इस वर्ष की थीम ’ईएसजी उत्कृष्टता हेतु सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान’ की शानदार प्रस्तुति दी।

इस मौके पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ श्री जॉन स्लेवन ने कहा, ’’वेदांता एल्यूमिनियम में सुरक्षा एक बुनियादी मूल्य है जो हमारे प्रचालनों के प्रत्येक पहलू में मौजूद है। सभी संगठनात्मक स्तरों पर सुरक्षा को तरजीह दी जाती है और कर्मचारियों को सुरक्षित करने से लेकर इसका विस्तार समुदायों को सुरक्षित बनाने तक किया जाता है। हमारे प्रचालनों में अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकों का उपयोग करते हुए सुरक्षा-प्रथम के अभ्यास को निरंतर पुख्ता किया जाता है। इसके अलावा हमारी व्यवहार आधारित सुरक्षा पहलें हर कर्मचारी की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करते हुए सुरक्षा पर ध्यान को सुनिश्चित करती हैं।’’

झारसुगुडा में वेदांता एल्यूमिनियम के स्मेल्टर हैं जिनका शुमार दुनिया के सबसे बड़े स्मेल्टरों में होता है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान यहां पर कंपनी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता और जानकारीपूर्ण चर्चाओं का आयोजन किया जिनमें न सिर्फ कार्यस्थल सुरक्षा पर बात हुई बल्कि निजी सेहत व सुरक्षा पर इसके प्रभाव के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज़ व चित्रकला प्रतिस्पर्धाओं ने सुरक्षा जागरुकता पर संवादात्मक एवं आकर्षक आयाम जोड़े। 

लांजीगढ़, कालाहांडी जिला, ओडिशा में कंपनी की विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी में कर्मचारियों ने सुरक्षा नाटक प्रतियोगिताओं, नारा लेखन व पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने सुरक्षा विषयक गीतों व सोशल मीडिया रील्स के जरिए अपनी संगीत एवं विज़ुअल प्रतिभाओं का भी प्रदर्शन किया और प्रश्नोत्तरी मुकाबले ने सुरक्षा के बारे में उनकी जानकारी को परखा। अग्रणी सुरक्षा मॉडलों और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खास प्रदर्शनी को देखने 900 से ज्यादा लोग आए। 10,000 से ज्यादा लोगों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया।

कोरबा, छत्तीसगढ़ स्थित भारत की प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक बालको में एक मोबाइल वैन ने सुरक्षा के संदेशों को संयंत्र के भीतर व स्थानीय इलाकों में पहुंचाया। साथ ही ’सुरक्षा चैपाल’ आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों ने सुरक्षा पर चर्चा की। सेफ्टी गैजेट का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। ’कौन बनेगा सुरक्षा चैम्पियन’ प्रतियोगिता और ’रन फॉर सेफ्टी’ कार्यक्रम हुए। इस प्रकार संगठन के भीतर व आसपास के समुदायों में मजबूत सुरक्षा संस्कृति के विकास में योगदान दिया गया।

वेदांता एल्यूमिनियम द्वारा वर्ष भर उठाए गए सुरक्षा कदमों में शामिल हैं :

  • ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी तकनीकों का उपयोग करते हुए कर्मचारियों को इमर्सिव सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया, उन्हें व्यावहारिक स्थितियों को संभालने के लिए तैयार किया गया।
  • अग्नि आपात स्थितियों की रोकथाम व उन्हें घटाने के बारे में लाइव एवं व्यावहारिक जानकारी देने के लिए फायर सेफ्टी ट्रेनिंग पार्क की स्थापना।
  • अग्निवाहिनी फायरफाइटिंग टीम का गठन। यह 100 से अधिक महिला कर्मचारियों का दल है जिन्हें आग से मुकाबले करने के जटिल किंतु महत्वपूर्ण कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है।
  • सुरक्षा संकल्प एक सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन कार्यक्रम है जिसे वेदांता एल्यूमिनियम ने अपने सभी प्रचालनों में लागू किया है।
  • राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण बल और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से नियमित अभ्यास एवं सुरक्षा जागरुकता सत्र।
  • अग्नि प्रबंधक पहल जिसमें अग्नि सुरक्षा कर्मी कंपनी के कारोबारी सहयोगियों को आग से बचाव, ऑनसाइट आपात योजना और बुनियादी फायर फाइटिंग के बारे में जानकारी देते हैं।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है जिनका उपयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में एस एंड पी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असैसमेंट 2023 में पहली वैश्विक रैंकिंग मिली है, यह उपलब्धि कंपनी की सस्टेनेबल विकास प्रक्रियाओं को प्रतिबिम्बित करती है। भारत में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स और एल्यूमिना रिफाइनरी के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन में लगातार आगे बढ़ रही है। www.vedantaaluminium.com

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »