NEW English Version

हरियाणा के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ईआईएसीपी केंद्रों द्वारा ‘मिशन लाइफ’ पर मैराथन, जागरूकता के साथ-साथ प्रदर्शनी और एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आज कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में मिशन लाइफ अभियान के तहत मैराथन, जागरूकता के साथ साथ प्रदर्शनी और एक्सटेंशन लेक्चर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के इको क्लब की गतिविधियों का भी औपचारिक उद्घाटन किया और सभी को मिशन लाइफ की शपथ दिलाई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025JIK.jpg

इस मौके पर कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए युवा बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ भारत को आत्मनिर्भर और प्रकृति के करीब बनाने के लिए एक जन आंदोलन साबित हो रहा है। 2021 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनिया को पर्यावरण जीवनशैली का मंत्र दिया।

कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) भारत और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ईआईएसीपी कार्यक्रम के सहयोग से किया गया था। 23 मार्च को सभी छात्र ‘अर्थ आवर ‘ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और विश्व अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »