NEW English Version

होली पर चाक चौबंद इतिज़ामों की नगर निगम ने कसी कमर

होलिका दहन व होली को देखते हुये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधिनस्थों को दो टूक शब्दों में आदर्श आचार संहिता की गाइड लाइन के अनुसार होली पर सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश व्यवस्थाओं को तत्काल कराया जाए और व्यवस्थाओं में लापरवाही किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सोमवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने होली पर नगर निगम व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये अपने सभी अधीनस्थों को होलिका दहन, धूल,  बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समय से पूरा करने के लिये एडवाइज़री जारी की।

नगर आयुक्त ने बताया कि होली देखते हुये नगर निगम इंतिज़ामों के लिये 04 सेक्टर बनाये गये है प्रत्येक सेक्टर में नगर निगम व्यवस्थाओं के लिये 01 जोनल, 01 सह जोनल, 10 नोडल तथा 01 सुपर नोडल अधिकारी 545 सामान्य कर्मचारियों व 1200 सफाई कर्मचारी 25 ड्राईवर 04 जेसीबी, 08 फाॅगिग मशीन, 03 कैटल क्रैचर, 06 बाॅबकट वाहन, 04 स्काई लिफ्ट, 04 सीवर जैटिंग मशीन सहित 80 त्वरित एक्शन टीमें बनायी है  व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 18002747047 व 05712750250 को 24 घंटे एक्टिव कर दिया गया है।

पेयजल व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रचलित परम्परा के अनुसार होली दहन के दिन मुख्य बाजारों जयगंज अचल ताल, रेलवे रोड महावीर गंज फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट रामघाट रोड सेंटर पाइंट, कनवरी गंज आदि क्षेत्रों के दुकानदारों द्वारा अपरान्हः में अपनी दुकाने बंद करके टेसू और फूलों से रंग बनाकर होली खेली जाती है। जिसके लिये दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे टैसू के फुल का रंग बनाने के लिये बड़े-बड़े ड्रम व बर्तन रखे जाते है जिनमें टैंको से पानी भरने की व्यवस्था, होली पर पेयजल की निरंतर सप्लाई व टैंकरो में पानी भरकर रखने के लिये महाप्रबध्ंक(जल) अनवर ख्वाजा को दायित्व सौपा गया है।

सफाई व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के बढ़े हुये सभी पार्षद वार्डों सम्पूर्ण महानगर में होली दहन स्थल, प्रमुख बाजारों, चौराहो पर सफाई के लिये सुबह-8 बजें से सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने, नालियों की तलीझाड़ सफाई कराने सुबह व अपरान्ह में प्रमुख चौराहों बाजारों, होली दहन, धार्मिक स्थल पर विशेष सफाई कराये जाने के साथ-साथ रात्रि में नाइट स्वीपिंग कराये जाने के लिये रामानंद त्यागी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दायित्व सौपा गया है।

पेयजल आपूर्ति 

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर प्रातः 6 बजें से 8 बजें तक तथा अपरान्हः में 12 से 1.30 बजें तक पेयजल आपूर्ति पूर्ण क्षमता से कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने की स्थिति में जलकल प्रागंण में 20 टैंकर त्वरित मूवमेंट के लिये भरवाकर रखे गये है व टैंकर मंगवाये जाने के लिये महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा 9105053405 से सम्पर्क किया जा सकता है।

पथ प्रकाश व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर पथ प्रकाश बिन्दुओं को पूर्ण रूप से प्रयोज्जलित रखने के लिये प्रभारी अधिकारी  प्रकाश अजय राम 9839177322 को दायित्व सौपा गया है। होली के अवसर पर होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रकाश बिन्दुओं के प्रयोज्जलित होने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। प्रभारी अधिकारी होली के अवसर पर उक्त सभी होली दहन स्थल/धार्मिक स्थल व चौराहों/मुख्य-मुख्य बाजारों का निरीक्षण कर बंद प्रकाश बिन्दुओं को तत्काल ठीक कराया जाना सुनिश्चित करेगें। 

निर्माण व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर निर्माण सम्बन्धी व्यवथा के सम्बन्ध में उन्होनें बताया कि होली के अवसर पर होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत/गडडा भराने के लिये पूर्ण रूप से मुख्य अभियंता सुरेश चंद 9359233448  पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगे। होली दहन, धार्मिक स्थल व मुख्य-मुख्य मार्गो व बाजरों  की ओर जाने वाले मार्गों पर यदि कहीं कोई गड्डे आदि हों तो उसको अनिवार्य ठीक कराया जाना सुनिश्चित करेगें। 

आवारा पशुओं की रोकथाम

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर आवारा पशुओं का विचरण पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा सिविल लाइन व शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा 8755348598 के नेतृत्व में 02-02 कैटल कैचर 25 लेबर कर्मचारियेां की 04 टीमें शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर और जुर्माना वसूलेगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी नेे कहा आदर्श आचार संहिता की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार होली के अवसर पर नगर निगम शहर वासियों को बेहतर से बेहतर इंतजाम दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं।

नगर आयुक्त ने बताया सेक्टर-01 के प्रभारी अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सेक्टर-02 के प्रभारी अमित कुमार सिंह उप नगर आयुक्त सेक्टर-03 के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद कर निर्धारण अधिकारी एवं सेक्टर-04 के प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त होंगे।

अपर नगर आयुक्त/सुपर नोडल अधिकारी (होली) राकेश कुमार यादव ने बताया नगर निगम द्वारा होली पर नगर निगम कंट्रोल रूम के साथ-साथ नगर निगम द्वारा पुलिस और प्रशासन के सहयोग के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में परंपरागत एकीकृत कंट्रोल रूम में भी निगम के कार्मिकों की तैनाती की गई है होली  पर व्यवस्थाओं को चैलेंज के रूप में लिया गया है और बेहतर से बेहतर इंतजाम कराने के लिए नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »