NEW English Version

भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर के बीच समझौता ज्ञापन

भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर अनुसंधान क्षेत्र में भागीदारी के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे

भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आज नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता प्रौद्योगिकी विकास, नवोन्मेषी समाधान और संयुक्त तौर पर अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (डाकयार्ड और रिफिट) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के श्रीनिवास और आईआईटी खड़गपुर में (अनुसंधान एवं विकास) डीन प्रोफेसर (सुश्री) रिंतु बनर्जी ने आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. वीरेन्द्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस रणनीतिक सहयोग के तहत भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर की टीमें संयुक्त अनुसंधान एवं विकास पहलों पर ध्यान केन्द्रित करेंगी। इस समझौता ज्ञापन के लिए समन्वय का काम आईएनएस शिवाजी, लोनावाला द्वारा किया जायेगा।

दोनों के बीच यह जुड़ाव नवाचार एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अनुकूल परिवेश को बढ़ावा देते हुए शिक्षा क्षेत्र और सेना के बीच एक सांकेतिक संबंध स्थापित होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »