NEW English Version

होली पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम

होली के अवसर पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने कार्यालय में अधीनस्थों के साथ दूसरी बार व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को दो टूक लहज़े में व्यवस्थाओं को पिछले साल से और उम्दा बनाने की हिदायत दी और सभी व्यवस्थाओं पर पैनी नज़र बनाये रखने के भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने होली पर नगर निगम व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये अपने सभी अधीनस्थों को होलिका दहन, धूल,  बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं रविवार दोपहर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि होली देखते हुये नगर निगम इंतिज़ामों के लिये 04 सेक्टर बनाये गये है प्रत्येक सेक्टर में नगर निगम व्यवस्थाओं के लिये 01 जोनल, 01 सह जोनल, 10 नोडल तथा 01 सुपर नोडल अधिकारी 545 सामान्य कर्मचारियों व 1200 सफाई कर्मचारी 25 ड्राईवर 04 जेसीबी, 08 फाॅगिग मशीन, 03 कैटल क्रैचर, 06 बाॅबकट वाहन, 04 स्काई लिफ्ट, 04 सीवर जैटिंग मशीन सहित 20 त्वरित एक्शन टीमें बनायी है  व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 18002747047 व 05712750250 व 1533 को 24 घंटे एक्टिव कर दिया गया है। 

नगर आयुक्त ने बताया होली की व्यवस्थाओं को पिछले साल से इस साल और उम्दा बनाने के लिए जीएम जल, मुख्य अभियंता प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी पथ प्रकाश सहित पशु चिकित्सा अधिकारी के दायित्व निर्धारित कर दिए गए है किसी भी स्तर पर लापरवाही के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तैय की गई है।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारी कर्मचारी व नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के अवसर पर शहर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। 

नगर निगम सेवाभवन में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह विनय गुप्ता तरुण पाठक सहित कर्मचारी ने नगर आयुक्त से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »