NEW English Version

अब एसएमएस बतायेगा आपके जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की दिशा

होली के बाद बुद्धवार अपने कार्यालय पहुॅचे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कई विभागों की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमानंद त्यागी को नाला सफाई हेतु नाला गैंग और नाला सफाई की विस्तृत कार्ययोजना  तैयार नहीं करना भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने आडे़ हाथ लेते हुये दो टूक लहज़े में अपनी कार्यशैली को सुधारने और सभी अधिकारियों को पब्लिक की जन आकांक्षाओं के अनुरूप नगर निगम जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने में अपना पूर्ण योगदान करने की नसीहत दी।

बैठक के दौरान एक फरियादी द्वारा 7 माह से बच्चे का प्रमाण पत्र नहीं बनने पर नगर आयुक्त खासे नाराज़ हुये उन्होनें जोनल अधिकारी अशोक सिंह को तत्काल प्रकरण की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने के लिये कहा। जोनल अधिकारी ने जांच की और पाया कि पूर्व लिपिक छाया मिश्रा के पास काफी समय से उक्त प्रमाण पत्र पैन्डिग पड़ा था वर्तमान में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की साइट बंद होने के कारण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया है साइट चालू होते ही जारी कर दिया जायेगा। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों  से कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये एसएमएस सुविधा शुरू हो गयी है इस का लाभ हर एक आवेदनकर्ता को मिले इसकी जिम्मेदारी सभी जोनल अधिकारियों की होगी।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को प्रत्येक बुद्धवार प्रातः नगर निगम की सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक चलाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुये अपर नगर आयुक्त को प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट देने के साथ साथ सभी पार्षद वार्डो में नालियों की तलीझाड़ सफाई, पानी की सैपलिंग, पेयजल में क्लोरिन की टेस्टिग व वार्डो में असुरक्षित पानी का स्त्रोत तलाशने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी वार्डो में पारदर्शितापूर्ण फॉगिग और एंटी लारवा का छिड़काव कराने और रोज़ाना रिपोर्ट देने के कड़े निर्देश दिये।

हाउस टैक्स की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये और कम वसूली अथवा लक्ष्य पूर्ण न करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों का उत्तदायित्व निर्धारित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में गर्मी की दस्तक हो गयी है और आने वाले दिनों में नगर निगम के सामने पेयजलापूर्ति, साफ सफाई, संचारी रोग नाला सफाई को प्रभावी बनाने के लिये कई चैलेंज होगें इसलिये अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुये अभी से सभी के उत्तरदायित्व निर्धारित किये गये है जिस स्तर पर भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी  रामानंद त्यागी आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »