NEW English Version

बदले मौसम के मिजाज को देखकर सुबह-सुबह जल निकासी और साफ सफाई को देखने निकले नगर आयुक्त

पिछली रात मौसम के बदले मिजाज की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटने विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ पतझड़ जैसी स्थिति शहर के कई हिस्से में हो गई थी नगर आयुक्त ने रात में ही इसका संज्ञान लेते हुए अपने सभी अधीनस्थों को रात 1 बजे टेलिफोनिक एडवाइजरी जारी करते हुए को सुबह 6:00 बजे हरकत में आने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दी वही नगर आयुक्त अमित आसेरी ने भी सुबह 6:00 बजे फील्ड में निकालकर पतझड़ से गिरे पेड़ों और जल भराव वाले क्षेत्र का मुआयना किया।

निरीक्षण में मैरिस रोड अब्दुल्ला कॉलेज रोड रामघाट रोड क्वारसी पीएसी तक कई जगहों पर छोटे-बड़े पेड़ गिरे हुए थे सड़कों पर पतझड़ की पत्तियां भी गिरी हुई मिली मौके पर नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी उद्यान को टीम लगाकर तत्काल इन पेड़ को हटाने के निर्देश दिये।

केला नगर और मैरिस रोड पर जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर आयुक्त ने क्वार्सी चौराहे पर पुलिया और ओजोन कट के पास जीवनगढ़ ज़ाकिर नगर से आने वाले कच्चे नाले का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने जीवनगढ़ ज़ाकिर नगर से आने वाले नाले के हाई प्रेशर और ढाल का रामघाट रोड की ओर रुख़ होने के कारण रामघाट रोड पर जल भराव की समस्या के निदान हेतु लिए तत्काल महाप्रबंधक जल को रामघाट रोड और जीवनगढ़ नाले के सेंटर पर रामघाट रोड की साइट गेट का निर्माण कराकर 25-25 एचपी के दो पंप सेट लगाने के निर्देश दिए ताकि जीवनगढ़ नाले के पानी के प्रेशर और बहाव को रोककर रामघाट रोड पर जल निकासी प्रभावी बनाई जा सके।

बदले मौसम के मिजाज में स्ट्रीट डॉग का भी नगर आयुक्त को ख्याल रहा नगर आयुक्त ने महेशपुर बाईपास स्थित नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल एंड सेंटर में पहुंचकर वहां मौजूद ट्रीटमेंट के लिए मौजूद स्ट्रीट डॉग्स को देख मौके पर स्ट्रीट डॉग  सेंटर में सफाई ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को तत्काल सफाई की समुचित व्यवस्था खानपान वैक्सीन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया बीती रात मौसम के मिजाज में आए एकदम बदलाव के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ होडिंग गिरने और जल भराव की समस्या का संज्ञान लेकर आज व्यवस्थाओं को   अगले 12 घंटे में दुरुस्त करने के लक्ष्य को लेकर निरीक्षण किया गया सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं साथ ही साथ रामघाट रोड पर जल भराव की समस्या के लिए समाधान भी तलाश कर लिया गया।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, जोनल सफाई अधिकारी रामानंद त्यागी दलबीर सिंह मीडिया सहायक अहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »