NEW English Version

प्रतिबंधित डॉग की नस्लो की ब्रीडिंग करने वालों पर नगर निगम रखेगा पैनी नज़र

नगरीय क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी घर अपार्टमेंट में पालने वाले सभी पालतू डॉग्स और कैट का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने के लिए इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सोमवार को अलीगढ़ शहर के प्राइवेट वेटरनरी डॉक्टर और डॉग्स ब्रीडर्स के साथ बैठक की।

बैठक में नगर आयुक्त ने सभी डॉग्स ब्रीडर्स और वेटरनरी डॉक्टर को दो टूक शब्दों में उनके यहां आने वाले डॉग्स का लाइसेंस चेक करने के उपरांत ट्रीटमेंट और ब्रीडिंग करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने कहा शासन द्वारा प्रतिबंधित डॉग्स की 23 प्रजातियों के प्रतिबंध लगाए जाने के उपरांत प्रतिबंध डॉग्स की नस्लो की ब्रीडिंग करने वालों पर भी नगर निगम अपनी तीसरी नज़र भी बनाए हुए हैं ऐसे ब्रीडिंग करने वालो को चिन्हित भी किया जाएगा।

बैठक में सभी पालतू डॉग का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से होने के उपरांत लाइसेंस जारी करने, पब्लिक को लाइसेंस बनवाने के प्रति जागरूक करने के लिए सरकारी हॉस्पिटल अथवा प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूनतम दरों पर वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराने, वैक्सीन न लगने वालो को लाइसेंस बनवाने के लिए कुछ समय  की छूट देने, पंजीकृत और लाइसेंस डॉग्स के  वैक्सीनेशन का सत्यापन करने डॉग्स वैक्सीनेशन के लिए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन करने घर-घर जाकर डॉग लाइसेंस की चेकिंग, पंजीकृत डॉक्टर से वैक्सीनेशन जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में संदीप नक्षत्र ने पालतू डॉग को टहलने के लिए डॉग पार्क और डॉग्स के क्रिमिनेशन के लिए क्रिमिनेशन सेंटर की बात भी नगर आयुक्त के सामने रखी नगर आयुक्त ने कहा भविष्य के लिए यह एक अच्छा सुझाव है अलीगढ़ नगर निगम जल्द इस दिशा में भी काम करेगा।

नगर आयुक्त ने कहा नगरीय क्षेत्र में सभी पालतू डॉग कैट का लाइसेंस पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है घर बैठे अब लाइसेंस बनवाने की सुविधा नगर निगम द्वारा दी गई है फिर भी यदि लोग लाइसेंस नहीं बनवाते हैं तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।

उन्होंने यह भी कहा शासन द्वारा प्रतिबंधित डॉग्स की 23 नस्लो का पंजीकरण नगर निगम नहीं कर रहा है इस संबंध में आने वाले दिनों में शासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश व निर्णय लिया जाएगा उसके अनुसार नगर निगम कार्यवाही करेगा लोग भ्रमित नहीं हो नगर निगम अभी किसी भी प्रतिबंधित नस्ल के पशु को ज़ब्त अथवा जुर्माने की कार्रवाई भी नही करेगा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा नाज़िर संजय सक्सेना पीआरओ अहसान रब, प्राइवेट वेटरनरी डॉ वीराम वाष्र्णेय डॉ जयशंकर गुप्ता डॉ मनीष सिंघल डॉ लखन सिंह डॉ सुशांत डॉग सेलर एवं ब्रीडिंग करने वालों में संदीप नक्षत्र देवांशु दीपक सक्सेना जितेंद्र कुमार नवीन सिंह पवन शर्मा सौरभ गुप्ता अजीत अंशुल सिंह नागेंद्र सिंह अशोक कुमार नीरज सिंह अजीज अहमद आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »