NEW English Version

कॉल सेंटर की कॉल को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

पब्लिक की रोजमर्रा की शिकायतों पर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बनाए गए कॉल सेंटर में तैनात महिला कार्मिकों द्वारा शिकायतों के निस्तारण के लिए फोन करने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने एसएफआई व ड्राइवर द्वारा अशोभनीय भाषा बोलने का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधीनस्थों की जमकर क्लास लगायी।

मंगलवार को नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और पब्लिक से जन संवाद किया। पब्लिक से संवाद के दौरान एसएफआई योगेंद्र यादव से उनके वार्ड में कितनी गलियां है के बारे में नगर आयुक्त ने पूछा संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अपने चेंबर में तलब किया। नगर आयुक्त ने  प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ड में कितनी गली है नालों की सफाई कितनी हुई के बारे में पूछा, उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं देने, कॉल सेंटर से फोन करने पर एसएफआई द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।

नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को दो टूक शब्दों में सफ़ाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए और कहा अगर दोबारा मुझे किसी एसएफआई की शिकायत मिलती है तो सख्त एक्शन लूंगा।

नगर आयुक्त ने कॉल सेंटर में तैनात महिला कर्मियों की टीम लीडर से बात करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया मृत पशुओं की शिकायत के निस्तारण के संबंध में फोन करने पर ड्राइवर द्वारा महिला कार्मिकों से अशोभनीय भाषा बोलने पर नगर आयुक्त ने प्रभारी कंट्रोल रूम व प्रभारी वर्कशॉप को तत्काल ऐसे ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दूसरे ड्राइवर से सेवाएं लेने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सभी विभागों में आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रोजाना समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित असरी ने नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कॉल सेंटर दूरभाष 1533 की स्थापना पब्लिक की समस्याओं पर तुरंत एक्शन के लिए की गई है। यहां तैनात महिला कर्मी ने निगम के अधिकारियों व ड्राइवर द्वारा फोन नहीं उठाने और अशोभनीय भाषा के बारे में अवगत कराया जिस पर अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गए हैं दोबारा कोई इस तरह की गलती दोहराता है तो निश्चित रूप से उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी काल सेंटर में आने वाली हर कॉल को रिकॉर्ड भी किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »