NEW English Version

डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा

उत्तम दर्जे की फिल्मों के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर ज़ी का हिंदी फिल्मों का समूह भारतीय दर्शकों की हर पसंद पर खरा उतरने वाले चैनलों के साथ टेलीविजन जगत में क्रांति ला रहा है। अब डीडी फ्री डिश पर ‘एक्शन सिनेमा’ के आने से, ज़ी देश भर में लाखों लोगों के लिए मनोरंजन को नए मायने देने जा रहा है।

डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 70 पर उपलब्ध ‘एक्शन सिनेमा’ एक स्थापित ब्रांड है, जो अपनी जोरदार और जबर्दस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है और सभी उम्र के एक्शन फिल्म प्रेमियों की पसंद पर खरा उतरता है। अब यह चैनल रोमांचक एक्शन दृश्यों और दिलचस्प कहानियों की चाहत रखने वाले दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनने के लिए तैयार है।

अपनी विशाल लाइब्रेरी के साथ यह चैनल हर दशक के सबसे चहेते सितारों की बेहतरीन एक्शन फिल्में दिखाता है, जिनमें बॉलीवुड के सनी देओल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और सलमान खान से लेकर साउथ के अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और सूर्या जैसे दिग्गज सितारे शामिल हैं। 

ज़ी हिंदी मूवीज़ क्लस्टर के बिज़नेस हेड- श्री रुचिर तिवारी ने कहा, “हम अपने दर्शकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कुछ नया करने और उनके अनुसार ढलने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र हमारी प्राथमिकता है, जहां से देश के आधे से ज्यादा टीवी फिल्म दर्शक आते हैं। यह कदम ग्रामीण इलाकों में लाखों परिवारों का मनोरंजन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य एक जरूरी कमी को पूरा करना और दर्शकों के साथ एक करीबी रिश्ता बनाना है। साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि दर्शक मनोरंजन की अपनी दैनिक खुराक से कभी न चूकें और हम संपूर्ण मनोरंजन के लिए उनकी पहली पसंद बनें।”

250 से ज्यादा फिल्मों की लाइब्रेरी के साथ ‘एक्शन सिनेमा’ सभी उम्र के दर्शकों के लिए कभी ना खत्म होने वाले मनोरंजन विकल्प पेश करता है। इस चैनल का लक्ष्य देश भर के लाखों फ्री डिश दर्शकों के लिए टेलीविजन देखने के अनुभव को बेहतर बनाना है।

अपने घरों के आरामदायक माहौल में मनोरंजन के एक नए युग का अनुभव करने के लिए देखते रहिए ‘एक्शन सिनेमा’।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »