NEW English Version

रक्त दान स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

बड़े सौभाग्य से हमें मनुष्य का जीवन मिला है, मानव की श्रेष्ठ शैली, परमार्थ, उदारता, प्रेम, दया, दान तथा सेवा, इन्हीं सबसे जीवन का मूल अर्थ प्राप्त किया जा सकता है। यह जीवन बहुत ही दुर्लभ है लेकिन इसे पाकर हम उस महान लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए यह दिव्य तन हमें मिला है। आज के आधुनिक युग में प्रतिस्पर्धा के कारण काम का अधिक बोझ व समय की कमी के चलते स्वास्थ्य के प्रति लोग सचेत न होते हुए बहुत लंबा चौड़ा तरीका नहीं अपना सकते। सबको छोटा व सरल उपाय चाहिए। बहुत तनावग्रस्त रहने व टेंशन वाला काम करने से दिल की बीमारियां बढऩे की संभावना रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार एक अध्ययन से पता चला है कि रक्त दान करने से दिल की बीमारियों की संभावनाओं में कमी होती है। पुराने रक्त कणों के स्थान पर नए स्वस्थ रक्त कण बनते हैं।

रक्त दान करना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अति उत्तम और सुरक्षित विधि है। रक्त एक प्रकार का लाल रंग का तरल पदार्थ होता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के घटक व तत्व होते हैं जिनका अनुपात व मात्रा हमारे जीवन के लिए आवश्यक होते हैं। ये तरह-तरह के पदार्थ आक्सीजन के साथ निरंतर हमारे पूरे शरीर में प्रवाहित होते रहते हैं। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष हो, वजन 45 किलोग्राम से कम न हो, वह किसी घातक बीमारी से पीडि़त न हो और उसके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 मि.ग्रा. हो, तो ऐसा व्यक्ति रक्तदान कर सकता है जो पूर्वतय सुरक्षित एवं लाभदायक होता है।

इस पुण्य कार्य में केवल 5 से 7 मिनट ही लगते हैं परंतु पूरी प्रक्रिया में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच होती है फिर ब्लड ग्रुप देखकर प्रशिक्षित ब्लड बैंक टीम के द्वारा रक्त निकाल कर सुरक्षित कर लिया जाता है तथा आवश्यक पात्र को चढ़ा दिया जाता है या विनिमय कर लिया जाता है। जितना रक्त दानकर्ता के शरीर से निकाला जाता है उसकी पूर्ति 24 से 48 घंटे के अंदर स्वत:हो जाती है। 350 मि.ली. एक यूनिट ब्लड निकालने में केवल 650 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है जो कि एक समय पर पौष्टिक नाश्ते के ऊर्जा के बराबर होते हैं। शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कुल आयु 120 दिन होती है। इसके बाद ये कण टूटकर नष्ट और बेकार हो जाते हैं जो किसी के काम नहीं आते।

तो आइए इसे बेकार न जाने दें, इसके एक-एक कण में जीवन की आशा छिपी है इसे दान करके आप किसी को जीवन का अमूल्य उपहार सकते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलने के बावजूद भी रक्त निर्मित नहीं किया जा सकता। इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त केवल मानव शरीर से मानव शरीर के लिए ही है। आप जीवन और मृत्यु की कड़ी बनकर किसी को मृत्यु से बचा सकते हैं। जरूरतमंद कोई भी हो सकता है, शायद आप का अपना भी? इसलिए रक्तदान करते रहें और किसी के जीवन की आशा को संचालित करते रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »