NEW English Version

कॉलेज में विदाई के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें नर्सिंग छात्र

इंदौर: इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज में फेयरवेल समारोह पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर डांस कर कार्यक्रम में समां बाँध दिया और खूब मनोरंजन किया। छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को गीत-संगीत के माध्यम से शानदार विदाई दी। शिक्षकों ने छात्रों को विदाई समारोह में अपने करियर और भविष्य की नई चुनौतियों से भी रूबरू कराया। छात्राओं में एक ओर जहाँ कार्यक्रम को लेकर उत्साह नज़र आ रहा था, वहीं सीनियर्स की विदाई को लेकर उनके मन में उदासी भी थी।

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया तथा प्राचार्या डॉ. स्मृति जी सोलोमन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि नर्सिंग सेवा का क्षेत्र है। ऐसे में, कॉलेज के बाद आपके पास इस क्षेत्र में चुनौतियों के साथ ही विभिन्न अवसर भी मौजूद हैं।

प्राचार्या डॉ. स्मृति जी सोलोमन ने कहा कि नर्सिंग में करियर की अपार संभावनाएँ हैं। इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज से कोर्स कर सैंकड़ों छात्राएँ सरकारी तथा प्राइवेट नौकरियाँ कर रही हैं। यहाँ तक कि कई छात्राएँ विदेशों में भी विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत हैं। अब यहाँ से आपकी जिम्मेदारी की एक नई शुरुआत हो रही है।

फेयरवेल समारोह में बीएससी नर्सिंग से प्रदीप, मिस साक्षी डाबी और जीएनएम नर्सिंग से कौशर खान व विजय चौहान मिस्टर एंड मिस फेयरवेल चुने गए। कार्यक्रम में डॉ. रीना ठाकुर, डॉ. अनु वी कुमार, डॉ. बिद्यायनी देवी तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »