NEW English Version

“जय वट सावित्री मैय्या” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा पर 6 अप्रैल को

भोजपुरी के नंबर 1 टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा द्वारा प्रस्तुत जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” का टेलीविजन प्रीमियर 6 अप्रैल शाम 5:00 बजे होगा। भोजपुरी की दिग्गज अभिनेत्री शुभी शर्मा, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता,प्रीति शुक्ला और अंशुमान सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। यह भोजपुरी की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली फिल्म है, जो महिला  सशक्तिकरण और उनकी अटूट आस्था को प्रदर्शित करने वाली है। फिल्म जय वट सावित्री मैय्या एक लड़की की आस्था की कहानी पर बनी है।  इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर 6 अप्रैल शाम 5:00 बजे भोजपुरी के न.1 ​टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल प्ले ऐप पर होगा।   

इसकी जानकारी भोजपुरी सिनेमा और जेएएस मोशन पिक्चर्स की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके दी गयी है। वहीँ फिल्म को लेकर वट सावित्री का किरदार निभा रही शुभी शर्मा ने कहा कि फिल्म ख़ास है, इसलिए मैं गुजारिश करुँगी कि आप सभी इसे अपने परिवार के साथ देखें। उन्होंने बताया कि शनिवार के बाद भी इस फिल्म को भोजपुरी के दर्शक अपने परिवार के साथ मिलकर अगले दिन रविवार 7 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से दोबारा देख पाएंगे, उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि नवरात्रि के अवसर पर टेलीविजन प्रीमियर के लिए फिल्म जय वट सावित्री मैय्या की कहानी और दर्शकों की डिमांड को ध्यान में रख कर टेलीकास्ट किया जा रहा है।  

वहीँ फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि इस फिल्म में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।इस फिल्म में मेरा किरदार बेहद ख़ास है। उम्मीद करती हूँ आप सबों को यह फिल्म पसंद आये। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा में आज कल एक से  बढ़ कर एक फ़िल्में आ रही हैं। उनमें से यह फिल्म भी एक है। इसको आप सब जरुर देखें। फिल्म जय वट सावित्री मैय्या की कहानी भोजपुरी समाज की औरतों के लिए एक सीख है, एक औरत अपने सुहाग की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वो अपने सुहाग के लिए भगवान से भी लड़ सकती है।

वहीं, इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेडतिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह ने कहा कि  हमने फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर भव्यता के साथ किया है, जो अब दर्शकों को टीवी के माध्यम से दिखाया जा रहा है।   हम तमाम भोजपुरी के दशकों से आग्रह करेंगे कि आप सभी इस फिल्म को देखें और अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवगत कराएं, ताकि हम आगे भी ऐसी ही भक्ति पूर्ण और अच्छी फिल्में लेकर आपके पास आने को प्रेरित होते रहे। उन्होंने कहा कि इसकी कहानी गीत संगीत और संवाद बेहद पसंद आने वाला है। इसलिए इस फिल्म को आप सभी एक बार जरूर देखें। 

आपको बता दें कि फिल्म जय वट सावित्री मैय्या के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। छायांकन माही शेलार हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डांस प्रवीण शेलार का है। कथा-पटकथा-संवाद सुरेंद्र और विवेक मिश्रा का है। संगीत साजन मिश्रा का है। गीत प्रियलाल कवि, सुरेंद्र मिश्रा, शेखर मधुर ने दिया है। फिल्म में शुभी शर्मा के साथ अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता,प्रीति शुक्ला अंशुमान सिंह राजपूत, संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सहित कई अन्य सितारें मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »