NEW English Version

नगर आयुक्त का वादा-मुक़दस रमज़ान के अलविदा जुमा पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम

मुकद्दस रमज़ान के आखिरी जुमे को पढ़े जाने वाली परंपरागत अलविदा जुमा की नमाज़ के लिए नगर आयुक्त ने अपने सभी अधीनस्थों  को मुस्तैद करते हुए जामा  मस्जिदों और ईदगाह में पढ़ी जाने वाली नमाज की निगरानी व व्यवस्थाओं पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से नज़र बनाये रखने का निर्णय लिया है।

अलविदा जुमे की नमाज की व्यवस्थाओं को बेहतरीन तरीके से कराने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी अधीनस्थों को पूरी तरह मुस्तैद रहने की हिदायत जारी करते हुए नमाज के लिए नगर निगम में 4 सेक्टर बनाते हुए सभी इंतजाम नमाज से पहले कराने के लिए 45 अधिकारी 1050 सफाई व 80 त्वरित एक्शन टीमे तैनात की है।

जुमा अलविदा को देखते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने मुस्लिम पार्षदों और बुद्धिजीवियों के साथ तैयारी की समीक्षा की अपर नगर आयुक्त ने मुस्लिम पार्षदों व बुद्धजीवियों को आश्वस्त करते हुए कहा परंपरागत व्यवस्थाओं को नगर निगम अलीगढ़ इस बार ओर बेहतर तरीके से कराएगा।

नगर आयुक्त ने बताया जुमा अलविदा पर साफ-सफाई पेयजल और लाइट की चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम ने व्यवस्थाओं को चैलेंज के रूप में लिया है सभी मुस्लिम क्षेत्रों में अभियान चलाकर आवारा पशुओं की रोकथाम फागिंग धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम द्वारा सहित सभी मुस्लिम बस्तियों व धार्मिक स्थलों पर परंपरागत पढ़ी जाने वाली नमाज की व्यवस्थाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि जुमा अलविदा व ईद उल फितर पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए कुल 4 सेक्टर बनाए हैं।

नगर आयुक्त ने बताया सर्किल -01 ऊपरकोट के नोडल अधिकारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम अधिशासी अभियन्ता यांत्रिक अजय राम सहायक अभियन्ता जल लक्ष्मण सिंह एसएफआई विशन सिंह अनिल सिंह अवर अभियन्ता अमरीश वर्मा आरआई उपेन्द्र वर्मा पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार होंगे सर्किल-02 सब्जी मंडी क्षेत्र के नोडल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम अवर अभियन्ता जल नरेन्द्र सिंह जैडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई रामजीलाल अवर अभियन्ता जगवीर सिंह सैनेटरी सुपरवाइज़र रासबिहारी होंगे सर्किल-03 जमालपुर ईदगाह क्षेत्र के नोडल अधिकारी अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक आरके कमल अवर अभियंता निर्माण संजय कुमार राजस्व निरीक्षक मोहज्जीब सीवर प्रभारी मुबशिर आदिल एसएफआई प्रदीप पाल होंगे सर्किल-04 के नोडल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी उनकी सहयोगी टीम अवर अभियंता अमित कुमार एसएफआई योगेंद्र यादव अनिल आजाद आरआई मानवेन्द्र सिंह पेयजल प्रभारी वशिष्ठ मौर्या को जिम्मेदारी दी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »