NEW English Version

सारेगामा ने पाधानिसा के साथ संगीत सीखने के क्षेत्र में मचाई हलचल

सारेगामा ने एआई बेस्‍ड म्यूजिक लर्निंग ऐप, पाधानिसा लॉन्च किया है। इस ऐप का उद्देश्‍य भारतीय गायन को पूरी दुनिया में हर किसी के लिए सीखने में आसान, सरल और सुलभ बनाना है। भारत के सबसे पुराने म्‍यूजिक लेबल, सारेगामा ने पाधानिसा के साथ अपने क्षेत्र का विस्तार किया है। वे पिछली एक सदी से सुपर-हिट गीत दे रहे हैं और संगीत को आसानी से सीखने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। 

पाधानिसा का लक्ष्य उन लोगों के लिए एक पर्सनल सिंगिंग टीचर बनना है, जिन्हें गाना अच्छा तो लगता है, लेकिन सही स्रोत तक ना पहुंच पाने या जज किए जाने के डर से सीखने के बारे में कभी सोचा नहीं। 

इस ऐप का सबसे अच्छा फीचर है इसके क्लास की संरचना, जहां हर स्तर को लोगों की व्यक्तिगत जरूरतों और हरेक लर्नर के लक्ष्य के अनुसार अनूठे रूप में तैयार किया गया है। उन्नत एल्गोरिदम और मशीन लर्निंग क्षमताओं का लाभ उठाते हुए, यह ऐप इस तरह लेसन प्लान तैयार करता है, ताकि वे हर सीखने वाले की प्रगति और पसंद के अनुसार हो, जिससे हर सत्र के साथ परिणाम बेहतर होते जाएं। 

इस ऐप का व्यक्तिगत तरीका यह सुनिश्चित करता है कि हर किसी को उनकी आवाज की रेंज के अनुसार सलाह मिल सके। साथ ही सुधार के प्रमुख हिस्सों पर केंद्रित वॉर्मअप और वर्कआउट के सुझाव मिल सकें। हर लेवल के बाद एक विस्तृत मूल्यांकन भेजा जाता है, ताकि लर्नर खुद को बेहतर बनाता रहे। 

यह एप्लीकेशन संगीत सीखने के लिए ना केवल एक कस्टमाइज प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, बल्कि उस विषय के विशेषज्ञों द्वारा मास्टरक्लास भी दी जाती है। इससे लर्नर को संगीत के बारे में गहराई से जानने का मौका मिलता है और सवाल-जवाब सत्रों में उनकी सारी शंकाओं को भी दूर किया जाता है। 

पाधानिसा सिर्फ संगीत सीखने का प्लेटफॉर्म भर नहीं है। यह गायकों और उभरते कलाकारों को इस ऐप के जरिए अपने सिंगिंग वीडियोज शेयर करते हुए लगातार कमाई करने का भी मौका देता है। इतना ही नहीं, म्‍यूजिक लेबल के साथ भी उन्‍हें ऐसा मौका मिलता है! सारेगामा के टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत सारेगामा के लिए गाने का भी मौका मिलता है। 

पाधानिसा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, विक्रम मेहरा, मैनेजिंग डायरेक्टर-सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने कहा, “पाधानिसा सीधे तौर पर सारेगामा का ही एक विस्तृत रूप है। इसे बनाने का विचार, इस बात से आया कि हर भारतीय को गाना पसंद आता है, चाहे कोई मौका या चाहे वो खुश हों। हम इस बात को मानते हैं कि कोई भी बुरा सिंगर नहीं होता, केवल अप्रशिक्षित होता है। इसलिए, हम एआई आधारित एक ऐप लेकर आए हैं, जो आपको सुर में गाने के लिए प्रशिक्षित करता है। इसके लिए आपको बस पाधानिसा ऐप को डाउनलोड करना है और आप संगीत सीखने का अपना सफर शुरू कर सकते हैं।’’

गायन की दुनिया में पहली बार कदम रखने वाले बिगनर्स से लेकर अपने हुनर को तराशने की तलाश करने वाले परफॉर्मर्स तक, यह ऐप हर लेवल तथा पृष्ठभूमि के गायकों की जरूरतों को पूरा करेगा। अपने यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, व्यापक लेसन प्लान और इंटरैक्टिव सत्रों के साथ, अब कहीं से भी संगीत सीखना सही मायने में इतना आसान कभी नहीं था। 

सैंपल के रूप में यह ऐप 7 दिनों के फ्री ट्रायल के साथ मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक प्लान की पेशकश करता है। प्लेस्टोर या एप्पल स्टोर से पाधानिसा ऐप को डाउनलोड करें और अभी आजमा कर देंखे!

लिंक: https://www.saregama.com/padhanisa

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »