NEW English Version

ईद पर होंगे पुख्ता इंतिज़ाम, नगर आयुक्त ने बनाए 6 सेक्टर

ईद उल फितर को देखते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में निगम अधिकारियों ने जामा मस्जिद जमालपुर ईदगाह शाह जमाल ईदगाह और जीवन गढ़ ईदगाह का जायजा लिया और स्थानीय लोगों व कमेटी समिति के सदस्यों के साथ नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।

अपर नगर आयुक्त ने बताया ईद पर साफ-सफाई पेयजल और लाइट की चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम ने व्यवस्थाओं को चैलेंज के रूप में लिया है सभी मुस्लिम क्षेत्रों में अभियान चलाकर आवारा पशुओं की रोकथाम फागिंग धार्मिक स्थलों व आसपास सेनिटेशन और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम द्वारा सहित सभी मुस्लिम बस्तियों व धार्मिक स्थलों पर परंपरागत पढ़ी जाने वाली नमाज की व्यवस्थाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है।

अपर नगर आयुक्त  ने बताया कि ईद उल फितर पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए 6 सेक्टर बनाए हैं सेक्टर -01 शाहजमाल ईदगाह के नोडल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम अधिशासी अभियन्ता यांत्रिक अजय राम सहायक अभियन्ता जल लक्ष्मण सिंह एसएफआई विशन सिंह अनिल सिंह अवर अभियन्ता अमरीश वर्मा आरआई उपेन्द्र वर्मा पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार मोहन सक्सैना पथ प्रकाश विभाग होंगे।सेक्टर-02 ऊपरकोट जामा मस्जिद क्षेत्र के नोडल अधिकारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम अवर अभियन्ता जल नरेन्द्र सिंह जैडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई रामजीलाल अवर अभियन्ता जगवीर सिंह सैनेटरी सुपरवाइज़र रासबिहारी होंगे सेक्टर-03 जमालपुर ईदगाह क्षेत्र के नोडल अधिकारी अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक आरके कमल अवर अभियंता निर्माण संजय कुमार एसएफआई प्रदीप पाल लाइनमैन विजय होंगे सेक्टर-04 जीवनगढ़ ईदगाह क्षेत्र के नोडल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी उनकी सहयोगी टीम अवर अभियंता अमित कुमार एसएफआई योगेंद्र यादव अनिल आजाद आरआई मानवेन्द्र सिंह पेयजल प्रभारी वशिष्ठ मौर्या होंगे सेक्टर-05 हाथीपुल व देहली गेट के नोडल अधिकारी दलवीर सिंह जेडएसओ उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक बेचैन सिंह एसएफआई डॉ रामजीलाल होंगे सेक्टर-06 प्रशासनिक कैंप की व्यवस्था हेतु वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह लिपिक शैलेंद्र सिंह लिपिक संजय सक्सेना को जिम्मेदारी दी है

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा ईद पर परम्परागत व्यवस्था को चाक चौबंद कराए जाने का प्रयास किया जा रहा सभी अधीनस्थों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गयी है आवारा पशुओं का विचरण  नमाज़ के वक़्त पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा यदि कोई आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए पाया जाएगा तो पशुपालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »