NEW English Version

तीन दिवसीय निः शुल्क बालिका/महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में दिनांक 12 से 14 अप्रैल 2024 को निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, तुलसीपुर, महमूरगंज के सभागार में आरम्भ स्पोर्ट्स एण्ड फिटनेस एकेडमी एवं क्रीड़ा भारती काशी प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

मिशन शक्तिसेना अभियान का ये प्रशिक्षण अभियान पूरी तरह से निशुल्क है और इस तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में काशी की 200 पंजीकृत मातृशक्तियों को प्रशिक्षण देने भारत के जाने-माने प्रशिक्षकगण सेन्सेई डीबी राय (चेयरमैन, आइकिडो गाेजू फोरम इंडिया) व सहायक प्रशिक्षक के रूप में सेम्पई चांग देव भोसले, सेम्पई प्रमोद यादव और आइकिडो ऑफ उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक अजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की अतिविशिष्ट अतिथि मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री अश्विनी कुमारी(आलराउंडर, महिला इण्डियन प्रिमियर लीग) रहेंगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राहुल सिंह (सचिव – स्वामी अतुलानंद रचना परिषद), विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री दीपक बजाज, श्री पुष्प अग्रवाल, अमित मौर्या, डॉ सचिन सनातनी, डॉ अजीत सैगल, डॉ जगदीश पिल्लई, श्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी, श्री पवन सिंह (अध्यक्ष – क्रीड़ा भारती वाराणसी), श्री प्रताप दुबे , डा वी के मिश्रा और मातृशक्ति के रूप में सी ए जमुना शुक्ला, डॉ वन्दना सिंह, डॉ आनन्द प्रभा सिंह, डॉ रचना श्रीवास्तव, श्रीमती मीनू ग्रोवर, श्रीमती प्रिया मिश्रा, सुश्री नेहा सिंह उपस्थित रहेंगी। 

मिशन शक्तिसेना अभियान के “बालिका आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन प्रदेश के पांच जिलों में चैत्र नवरात्र 2024 से शारदीय नवरात्र 2024 तक किया जा रहा है।

इसके प्रथम चरण में काशी , द्वितीय चरण मिर्जापुर, तृतीय चरण अयोध्या, चतुर्थ चरण मथुरा और पंचम चरण गोरखपुर में सम्पन्न होगा।

इस कार्यक्रम का संयोजन सेंसेई अखिलेश रावत एवं क्रीड़ा भारती काशी प्रान्त के अध्यक्ष श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »