NEW English Version

वायु प्रदूषण कम करने के लिये एंटी स्मोक गन हुई तैनात

नगर आयुक्त ने सोमवार को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा 10 चौराहो जिनमे कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव एटा चुंगी, आगरा रोड बारहद्वारी, सेंटर पॉइंट, एएमयू सर्किल, मसूदाबाद, कलेक्टेट चौराहा व रसलगंज की रिपोर्ट तलब की तीन चौराहे कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव व एटा चुंगी AQI बढ़ा होने पर तत्काल एंटी स्मोक गन को इन सभी चौराहो पर तैनात करते हुए अधीनस्थों को अभियान चलाकर पुरानी धूल पेड़ पौधों की धुलाई कराए जाने के निर्देश दिये।

।नगर आयुक्त ने शहरवासियों से वायु प्रदूषण रोकने के लिये नगर निगम का सहयोग करने की अपील करते हुये कहा कि वर्तमान प्रदूषण के जनक हम स्वयं है इसे रोकने के लिये प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में सोचने की आवश्यकता है।

उन्होनें कहा वर्तमान प्रदूषण को देखते हुये आवश्यकता पड़ने पर ही ईधन चलित वाहनों का प्रयोग करें, मास्क लगाकर निकले कूड़ा करकट व किसी भी पदार्थ को खुले में न जलाये क्योकि इसके कारण ही प्रदूषण हो रहा है यदि ऐसा कोई करता हुआ पाए जाएगा तो उसके विरुद्ध एनजीटी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया सोमवार को  नगर निगम द्वारा एंटी स्मोक गन की मदद से स्मार्ट रोड कलेक्टेट सेंटर पॉइंट एटा चुंगी कंपनी बाग व एटा चुंगी चौराहो पर AQI  को नियंत्रित करने पुरानी धूल व पेड़-पौधों की धुलाई करायी गयी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »