NEW English Version

शहर का मिनी स्टेडियम हो गया तैयार खिलाड़ियों को मिलेगी एक और सौगात

बिलासपुर: नगर के मल्टीपरपज स्कूल में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की सुविधा जून तक मिलने लगेगी। 21 करोड़ 79 लाख की लागत वाले इस सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम और कांप्लेक्स में बड़े स्टेडियम की तरह सुविधाएं मिलेंगी। वीआईपी लाउंज में बैठकर एक साथ क्रिकेट, फुटबॉल, स्क्वैश और बैडमिंटन ग्राउंड में चल रहे स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, सेकंड फ्लोर पर 4500 वर्गफुट में निर्मित जिम से एक्सरसाइज करते करते भी ओपन और इनडोर गेम्स देखा जा सकेगा। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए स्टेडियम के बेहतर संचालन के लिए पीपीपी मोड पर ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी के सब इंजीनियर रमनदीप छाबड़ा ने बताया कि स्टेडियम में आउटडोर, इनडोर ग्राउंड की सुविधा है। इनडोर स्टेडियम में बेटमिंटन, स्नूकर, बिलियर्ड, स्क्वैश कोर्ट और फर्स्ट फ्लोर में वीआईपी लाउंज रहेगा।

यहां से क्रिकेट, फुटबाल, स्क्वैश, स्नूकर, बैडमिंटन कोर्ट का नजारा देखा जा सकेगा।इसके अतिरिक्त सर्वसुविधायुक्त जिम का निर्माण कराया जा रहा है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता दो हज़ार होगी। वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए डोरमेटरी, एनाउंसमेंट बाक्स, केंटिन, कोच प्लेयर के लिए दो पवेलियन, स्पोर्ट्स रूम और लाइब्रेरी का प्रावधान किया गया है। मिनी स्टेडियम लगभग तैयार कर लिया गया है। इसमें क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी के साथ ही अन्य सभी प्रकार के आउटडोर और इनडोर गेम की सुविधा मिलेगी।

इसके माध्यम से जिले के होनहार खिलाड़ी अपने शिखर पर पहुंच सकेंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 12 एकड़ में यह स्पोर्ट्स काम्पलेक्स तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद लगभग सभी क्षेत्र के खिलाड़ियों को यहां अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां पर राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धा संपन्न होगी। इस मिनी स्टेडियम के अस्तित्व पर. आने के बाद जिले का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर टाप क्लास हो जाएगा। स्टेडियम का निर्माण इस तरह से कराया गया है कि यहां पर लगभग सभी प्रकार के खेल कराए जा सके साथ ही खिलाड़ियों को हॉस्टल की सुविधा भी मिल सके यह सभी सुविधा यहां की गई है । जब भी यहां पर राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा होगी तो दूसरे प्रदेश से आने वाले खिलाड़ियों को भी यहां रुकने की पूरी सुविधा मिल सकेगी।

जहां खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी वही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के अनुसार स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मुख्य मैदान में घास भी लग चुकी है, जो कुछ ही दिनों में खेल आयोजन और अभ्यास के लिए तैयार हो जाएगा। मालूम हो कि मैदान आधुनिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में यहां पर बड़ी स्पर्धा का आयोजन होना सुनिश्चित हो जाएगा। शहर में खेल का स्तर ऊंचा होगा ,जिसका फायदा आगे खिलाड़ियों का मिलेगा। इससे खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।

स्टेडियम को 120 बाय 90 मी का बड़ा मैदान बनाया गया है। इसमें क्रिकेट फुटबॉल जैसे बड़े खेल हो सकेंगे वहीं जी प्लस थ्री का खेल भवन निर्माण कराया गया है। प्रथम तल में टेबल टेनिस दूसरे में बैडमिंटन कोर्ट तीसरी मंजिल में योग जिम को-को और कबड्डी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के कोर्ट बनाए गए हैं। साथ ही मैदान में 2000 से अधिक दर्शकों के बैठने की सुविधा और पवेलियन का भी निर्माण किया गया है। यहां हॉस्टल के साथ कैंटीन की भी सुविधा मिलेगी। स्टेडियम के चारों ओर सड़क रहेगी ,मैदान के अंदर ड्रेनेज सिस्टम भी सुविधा के साथ रखी गई है।  सभी आधुनिक  सिस्टम के इस मैदान को बनाया गया है।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »