NEW English Version

नए-नवेले उद्घाटित हुए हैप्पी स्ट्रीट में लगातार चोरी तोड़फोड़ की घटना

लगातार चोरी से परेशान प्रशासन ने अब जाकर ली सुध

 सुरेश सिंह बैस

बिलासपुर। हैप्पी स्ट्रीट के शुरू होने के साथ ही यहाँ चोरी की घटना भी बढ़ने लगी है। लगातार संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा लैंप, बल्ब, नल की टोटी, फौवारों के स्प्रिंकलर को गायब किया जा रहा है। इसी तरह असामाजिक तत्व भी यहां पर तोड़फोड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हैप्पी स्ट्रीट की सुंदरता बिगड़ते ही जा रही है। वहीं  हैप्पी स्ट्रीट की प्रशासन द्वारा अब तक इसकी सुध नही  लिए जाने के कारण लगातार चोरियों और तोड़फोड़ की बाढ़ आ गई है। इस ओर जन प्रतिनिधियों के लगातार ध्यान दिलाये जाने के बाद अब जाकर के  यहां के सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं और सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं साथ ही टूटफूट की भी मरम्मत की जा रही है। अभी-अभी हाल ही में उद्घाटित हुए हैप्पी स्ट्रीट में हो रही चोरी और साथ ही हो रहे अन्य असामाजिक घटनाओं कि प्रशासन को ज्ञात नहीं ,ऐसा नहीं है लेकिन प्रशासन अभी तक आंख मूंदे हुए था।

अगर प्रशासन समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई करता तो इतनी चोरियां और तोड़ फोड़ नहीं हो पाती। ठोस करवाई अब जाकर की जा रही है। अरपा नदी के किनारे हैप्पी स्ट्रीट में शहर वासी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। और उन्हें यह पसंद भी आ रही है । यहाँ के आकर्षक लाइटिंग आकर्षक फाउंटेन के साथ अन्य सुविधाएं सभी वर्ग के लोगों को खूब भा रही हैं। इसे शुरू किए हुए एक महीने भर भी नहीं हुए हैं। लेकिन इस पर असामाजिक तत्व और चोरों की नजर लग गई। यहां चौकीदार होने के बाद भी निगरानी के अभाव में चोर और असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। यह हैप्पी स्ट्रीट के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। जहां  असामाजिक तत्व लैंप को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वही उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाकर के चोर यहां के महंगे लाइटों की चोरी कर रहे हैं। अब तक हैप्पी स्ट्रीट से बीस से अधिक कीमती लाइटों की चोरी कर ली गई है अज्ञात चोरों के द्वारा। यहां लगाए गए घास तक को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। कई जगह की घास भी उखाड़ कर ले गए हैं। साफ है कि इस तरह की घटना रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाया गया तो करोड़ों की लागत से बनाई गई हैप्पी स्ट्रीट बदइंतजामी के भेंट चढ़ जाएगी। वही इस खबर को नगर निगम ने अब जाकर गंभीरता से लिया है। इसके बाद टूट-फूट की मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही जगह-जगह सीसी कैमरा भी लगाया जा रहा है। ताकि संदिग्ध लोगों पर नजर रखा जा सके। और जरूरत पड़ने पर कठोर कार्रवाई की जा सके। विदित हो कि हैप्पी स्ट्रीट खुलने के एक-दो दिन बाद ही फ्लोर फाउंटेन में लगाये गए स्प्रिंकलर की चोरी हो गई थी। जिसकी वजह से फ्लोर फाउंटेनं बंद हो गया था। ऐसे में आनन-फानन में फाउंटेन का नया स्प्रिंकलर मंगवा कर लगाया गया और फाउंटेन को चालू किया गया। चोरी की इस पहली घटना से भी अधिकारियों ने सीख ले लिया होता तो अब तक यहां चोरी की घटना नहीं बढ़ पाती। हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण करने वाले ठेका कंपनी को ही इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई है वही ठेकेदार द्वारा हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण तो कर दिया गया था लेकिन सुरक्षा का इंतजाम करना जरूरी नहीं जरूरी नहीं समझ गया। इसी का फायदा उठाकर चोर व सामाजिक तत्व ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब जाकर के अधिकारियों ने हैप्पी स्ट्रीट में सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ठेका कंपनी सुरक्षा के इंतजाम और टूटफूट को सुधार करने का काम आरंभ कर चुकी है। नगर निगम के इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने बताया कि हैप्पी स्ट्रीट की सुरक्षा बढ़ाने का काम इसका निर्माण करने वाले ठेका कंपनी का है। इन्हें सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और टूटफूट दूर करने कहा गया है। अब ठेका कंपनी ने मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उम्मीद है प्रशासन की इस पहल के बाद चोरी, तोड़फोड़ की घटना पर अंकुश लगेगा और शहारवासी इत्मीनान से यहां आकर आनंद के सुकून के पल बिता सकेंगे।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »