NEW English Version

स्मार्ट एलईडी चार्जेबल बल्ब से रोशन होंगे बूथ के कमरे

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने नगरीय क्षेत्र के दूसरे चरण के मतदान के लिये 753 बूथ निर्माण व 19 मॉडल बूथ पर व्यवस्थाओं की नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ की समीक्षा।

नगर आयुक्त ने बताया कि कल से पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों के रात्रि विश्राम व मतदान को ध्यान में रखते हुए सभी 753 पोलिंग बूथ पर विद्युत आपूर्ति के बाधित होने को देखते हुए सभी मतदान केंद्र पर *स्मार्ट एलईडी चार्जेबल बल्ब लगाने का निर्णय लिया उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक अजय राम को तत्काल इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया चार्जेबल एलईडी बल्ब के लगे होने से पोलिंग बूथ पर विद्युत आपूर्ति के बाधित होने पर भी एलईडी बल्ब जलता रहेगा और  पोलिंग बूथ पर अंधेरा भी नही रहेगा।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि 753 पोलिंग बूथ  व 19 मॉडल बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य थे व्यापक रूप से प्रचार प्रसार पोलिंग पार्टियों के विश्राम की समुचित व्यवस्था पेयजल साफ सफाई शौचालय फागिंग एंटी लारवा का छिड़काव लाइटिंग सेल्फी व सजावट की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 19 मतदान केदो को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें:

  • बूथ संख्या 9- सिटी हाईस्कूल मसूदाबाद जी०टी० रोड़
  • बूथ संख्या 110- धर्म समाज डिग्री कॉलेज पड़ाव दुबे
  • बूथ संख्या 161- जी०डी० पब्लिक स्कूल खैर रोड़
  • बूथ संख्या 346- रघुवीर सहाय इण्टर कॉलेज आगरा रोड़
  • बूथ संख्या 377- चिरंजीलाल कन्या इण्टर कॉलेज आगरा रोड
  • बूथ संख्या 171- ज्ञानदेय जूनियर हाईस्कूल खैर रोड 
  • बूथ संख्या 308- बेसिक प्राइमरी स्कूल नम्बर-35 सराय भोलानाथ
  • बूथ संख्या 111- धर्म समाज डिग्री कॉलेज जी०टी० रोड पडाब दुबे
  • बूथ संख्या 367- सेतीलाल पब्लिक स्कूल राठौर बगीची महेन्द्रनगर 
  • बूथ संख्या 4- लुईजा सोल्स गर्ल्स हाईस्कूल जी०टी० रोड
  • बूथ संख्या 4- अब्दुला नर्सरी स्कूल ए०एम०यू० मैरिस रोड़ 
  • बूथ संख्या 58- अलीगढ़ पब्लिक स्कूल ए०एम०यू० लालडिग्गी रोड़ 
  • बूथ संख्या 164- डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज जी०टी० रोड़
  • बूथ संख्या 52- चिल्डिग ऐकेडेमी स्कूल मैरिस रोड़ अलीगढ।
  • बूथ संख्या 1- एस०एम०बी० इण्टर कॉलेज रामघाट रोड
  • बूथ संख्या 143- ए०एम०यू० अंधों का स्कूल किला रोड
  • बूथ संख्या 244- रघुवीर बाल मन्दिर रामघाट रोड 
  • बूथ संख्या 245- टीकाराम कन्या महाविद्यालय रामघाट रोड 
  • बूथ संख्या 254- अवर लेडी फातिमा सी०सै० रामघाट रोड़

नगर आयुक्त ने बताया पोलिंग बूथ निर्माण का काम नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है पोलिंग बूथ से संबंधित किसी भी समस्या पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और  मतदान शुरू होने तक नगर निगम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में वार्ड रूम की स्थापना की गई है जिसमें नगर निगम के अधिकारी, तकनीकी टीम मौजूद रहेगी जो पल-पल की मॉनिटरिंग और निगरानी करेंगे।

नगर आयुक्त ने बताया पोलिंग बूथ निर्माण से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में संचालित कॉल सेंटर 1533 व 7500441344 को  राउंड द क्लॉक मतदान पूर्ण होने तक एक्टिव रखा है।

नगर आयुक्त ने कहा लोकतंत्र के उत्सव लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है की रिकार्ड मतदान करके अलीगढ़ का नाम सबसे ज्यादा वोटिंग करने वाले जनपदों में शुमार करें आपका एक वोट अमूल्य है राष्ट्र निर्माण के लिए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »