NEW English Version

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा

लाइव-स्‍ट्रीमिंग के दौरान मनीमेकर का प्रतिष्ठित ब्रेसलेट जीता

पटना, 24 अप्रैल, 2024: नेशनल पोकर सीरीज़ इंडिया 2024 के सिल्वर मेडलिस्ट अभिषेक सोनू लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। वे पोकरबाज़ी पर होस्ट और मनीमेकर टूर्नामेंट के भी विजेता बन गए हैं। पटना के रहने वाले, पोकर के 25 वर्षीय उस्ताद सोनू एक बार फिर टाइटल और जगमगाता ब्रेसलेट जीतकर सबकी नजरों पर छा चुके हैं। अपने खेल की लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

अभिषेक सेल्स एवं मार्केटिंग की पृष्ठभूमि से आने वाले एक पेशेवर पोकर प्लेयर हैं। उन्होंने हमेशा प्रतिस्पर्धी और रणनीतिक चिंतन के लिए लगन दिखाई है। अपने पेशे के बावजूद वे सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनमें बेहतर पोकर प्लेयर बनने का विशेष जुनून है और पोकर की दुनिया में उनके सफर को जारी रखने में जुनून की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अभिषेक को क्रिकेट का शौक है और वे दावा करते हैं कि पोकर में आना उनकी किस्मत में था। उन्होंने मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान दिमाग के इस खेल के बारे में जाना और उसकी रणनीतिक गहराई से प्रभावित हुए। इन शानदार उपलब्धियों के बावजूद अभिषेक विनम्र हैं। वे पोकर के, निजी और पेशवर जीवन में संतुलन रखते हैं। उनके अनुशासित व्यवहार में 8 घंटे की नींद, 10 घंटे का पोकर और खुद के लिये तथा अपने प्रियजनों के लिये समर्पित समय होता है। उनका स्वभाव उन्हें पूरी तरह से विकसित व्यक्ति बनाता है।

अपने सफर के बारे में बात करते हुए और अपनी लगातार जीत के पीछे का मंत्र बताते हुए, अभिषेक सोनू ने कहा, “मैं अपने जीवन में खिलाड़ी ही रहा हूँ। मेरा पहला प्यार क्रिकेट है, लेकिन पोकर ने मुझे एक जुनून और उद्देश्य दिया है, जिसे मैं पूरे जीवन अपनाकर रखना चाहता हूँ। हार से मैं टूटता नहीं हूँ और जीत मुझे बहुत प्रभावित नहीं करती है। मैं इस खेल में सर्वश्रेष्ठ बनने की कोशिश करता हूँ और हर दिन जीत की मानसिकता के साथ बढ़ता हूँ। पिछले दिन के नतीजों से मुझे कोई मतलब नहीं होता है।”

अभिषेक को पोकरबाज़ी पर प्रतिष्ठित टाइटल जीतने की आकांक्षा है और वे लगातार सुधार तथा पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान देते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »