NEW English Version

बिलासपुर को प्रदेश में मिला पहला पिंक स्टेडियम 

महिला खिलाड़ियों को खेल में मिलेगी नई उड़ान

बिलासपुर। स्मार्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड की और से प्रदेश का पहला पिंक स्टेडियम नगर को मिला है। पिंक स्टेडियम यानी इसे सिर्फ महिला खिलाड़ियों के लिए मैदान ही तैयार किया गया है। जहां पर दस से अधिक प्रकार के खेलों का आयोजन व प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है। इस स्टेडियम के शुभारंभ के साथ ही महिला खिलाड़ियों को स्तरीय प्लेटफार्म मिलने लगी है। इसका सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। महिला खिलाड़ियों को इस स्टेडियम के माध्यम से खेल के क्षेत्र में नई उड़ान मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में जिले की महिला खिलाड़ी खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवार सकेंगे।शहर के बिलासा कन्या कालेज परिसर पर स्थित पौने दो एकड़ की के जमीन में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से पिंक स्टेडियम को बनाया गया है। 

आने वाले दिनों में होने लगेंगी राष्ट्रीय स्पर्धाएं

एक अच्छी बात यह भी है कि पिंक स्टेडियम में जितने भी मैदान की सुविधा दी गई है, वे सभी अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बने हैं। ऐसे में यहां पर जिला स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी संपन्न हो सकता है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में स्कूल, कालेज व खेल संघ के खेल कैलेंडर के अनुसार होने वाली राज्य व राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा यहां हो सकेंगी। इनके साथ ही प्रतियोगिताओं में होम ग्राउंड होने के नाते से यहां की महिला खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों में आगे बढ़ेगी। इस स्टेडियम को बनाए जाने से पहले महिला खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए उचित खेल संसाधन नहीं मिल पा रहा था। क्योंकि अन्य खेल मैदान, स्पोर्ट्स सेंटर में पुरुष खिलाड़ियों की भरमार रहती थी।

ऐसे में महिला खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए समय व मैदान उनके मुताबिक नहीं मिल पाती थी। इस वजह से प्रतिभावान महिला खिलाड़ी होने के बाद भी वे खेल में आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इस वजह से जिले के सैकड़ों प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों में नाममात्र की खिलाड़ी ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर पाती थी, लेकिन अब पिंक स्टेडियम की सुविधास्टेडियम के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को नई उड़ान मिल रही हैं।

इस स्टेडियम में एक साथ कई खेल खेलने की व्यवस्था है। जैसे खो-खो मैदान, एथलेटिक ट्रैक, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, कबड्डी मैदान, लांग और हाई जंप ट्रैक, जागिंग ट्रैक, इंडोर जिम की सुविधा मिल रही है। इस पिक स्टेडियम में एक मल्टी एक्टीविटी हाल भी अलग से बनाया गया है। जहां अलग-अलग खेल की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम भी बनाया गया है। वहां पर दूसरे जिले व प्रदेश से आने वाले खिलाड़ी ठहर सकेंगी। पिंक स्टेडियम की सुविधा मिलने के बाद महिला खिलाड़ियों को स्तरीय प्लेटफार्म मिलने लगा है। अब विभिन्न खेलों के अंतर्गत महिला खिलाड़ियों को अभ्यास करने न के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान में पूरा  समय मिल रहा है। साफ है कि वेधीरे-धीरे अपने खेल विधा में दक्ष होते जाएंगे और आने वाले समय में यहां के महिला खिलाड़ी बिलासपुर का नाम रोशन करने के साथ ही खेलों में अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकेंगे।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »