NEW English Version

अपर नगर आयुक्त ने नाला सफ़ाई की जानी हक़ीक़त

बुधवार सुबह अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा करायी जा रही नाला सफ़ाई का औचक निरीक्षण किया वही भुजपुरा सासनी गेट माहेश्वरी इंटर कालेज ग्राउंड रोड पर जगह जगह गंदगी कम सफ़ाई कर्मचारियों की उपस्थिति मिलने व कचरा सड़क पर जगह जगह पड़े होने पर एसएफआई व सुपरवाइजर के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश दिए है।

नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने क्वार्सी नाला व जाफ़री ड्रेन नाले की सफ़ाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्वार्सी नाले की जाली की सफ़ाई नही मिली कचरा जमा हुआ मिला जिसके कारण नाले में पानी नही दिखाई दे रहा था मौके पर अपर नगर आयुक्त ने नाराज़गी जताते हुए संबंधित एसएफआई व सुपरवाइजर का स्पष्टीकरण तलब करने व तत्काल सफ़ाई कराए जाने के निर्देश दिए। 

जाफ़री ड्रेन के निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त को यह पर भी सफ़ाई ठीक नही मिली जाफ़री ड्रेन कचरे से अटा हुआ मिला जिस पर जानवर टहलते हुए दिखाई दिए। अपर नगर आयुक्त ने मौके पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश दिये और कहा मई शुरू हो गयी है बरसात से पहले इस ड्रेन की सफ़ाई युदस्तर कराकर सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण में सासनी गेट और भुजपुरा पर कई जगह लीकेज दिखाई दी मौके पर सहायक अभियंता जल को निर्देश दिए गए अगले 24 घन्टे में इनको ठीक किया जाए। भुजपुरा चौराहे  और भुजपुरा पुलिस चौकी के पास सफ़ाई संतोषजनक नही मिली 4 से 5 कर्मचारी सड़क पर झाड़ू लगाकर कचरा नाली में डालते हुए मिले जिस पर अपर नगर आयुक्त ने सफ़ाई कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कचरा एकत्रित करके उठाने के निर्देश दिये।

 निरीक्षण के दौरान रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज समनापाड़ा में नाली सफाई चल रही थी जिसकी सिल्ट सड़क पर निकली होने पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सिल्ट उठाने और क्षेत्रीय नागरिकों के अनुरोध पर बचे हुए नाली की सफाई कराई जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केपी सिंह इंटर कॉलेज के पास गंदे पानी की शिकायत पर भी अपर नगर आयुक्त निरीक्षण किया और सहायक अभियंता को तत्काल समस्या का संज्ञान लेकर निदान करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण में  अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द सीटीओ अशोक सिंह  जेडएसओ दलवीर सिंह कर्नल सुनील दत्त शर्मा केएनए आरपी सिंह साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »