NEW English Version

टाइम अटैक इवेंट के महिला वर्ग में, पुणे की निकिता टाकले ने पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

पुणे के पास नैनोली स्टड फार्म में इंडियन ऑटोमोटिव रेसिंग क्लब (आईएआरसी) द्वारा आयोजित इंडियन नेशनल ऑटोक्रॉस चैंपियनशिप फाइनल और टाइम अटैक रेस में स्पीड और स्किल की रोमांचक परफॉर्मेंस देखने को मिली। टाइम अटैक इवेंट के महिला वर्ग में, पुणे की निकिता टाकले पहले स्थान पर रहीं। वहीं, तरुषि विक्रम दूसरे और निकिता नायर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त, चैंपियनशिप फाइनल में विभिन्न श्रेणियों की दौड़ में ध्रुव चन्द्रशेखर, मज़दयार वाचा, निखिल जे और दक्ष गिल सहित अन्य हुनरबाज शामिल रहे।

श्रेष्ठ परफॉर्मर के रूप में फिलिपोस मथाई ने टाइम अटैक इवेंट में सबसे तेज़ ड्राइवर का खिताब जीता और ट्रैक पर अपनी
शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एफएमएससीआई नेशनल ऑटोक्रॉस चैंपियनशिप में कई पोडियम फिनिश हासिल
किए। आईएनएसी-ओपन क्लास में, मथाई ने अपने वीडब्ल्यू पोलो में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद क्रमशः उदय पिलानी, नवीन पुलिगिला और निखिल जे का स्थान रहा।

आईएनएसी 1 क्लास में, निखिल जे सबसे आगे रहे। वहीं, अशद पाशा ने आईएनएसी 2 क्लास में 800 सीसी से 1400 सीसी श्रेणी और 1401 सीसी से 1650 सीसी श्रेणी में दोहरी जीत हासिल करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान, मजदयार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि किरण रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »