NEW English Version

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने पटना में अपने रिटेल पार्टनर्स के लिए आयोजित किया एक प्रेरणादायक बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम

पटना, बिहार:- हरी कृष्णा ग्रुप की किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने हाल ही में, बिहार की राजधानी पटना में अपने रिटेल पार्टनर्स के लिए एक बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड्स पर महत्वपूर्ण चर्चा करने और देशभर में किसना के एक्सक्लूसिव शोरूम्स का विस्तार करने के लक्ष्य के साथ अपने समर्पित व लॉन्ग-टर्म बिजनेस पार्टनर्स के सहयोग को मजबूत करना था।
पटना में हुए इस बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और एम.डी. श्री घनश्याम
ढोलकिया और किसना के डायरेक्टर श्री पराग शाह शामिल हुए। बैठक में इंडस्ट्री की विभिन्न जानकारियों, बिजनेस को बढ़ाने के नए तरीकों और ग्राहकों को खुश रखने के उपायों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, किसना के नए शॉप-इन-शॉप ब्रांड कॉर्नर और बेहतरीन डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग कला पर भी बातचीत हुई, जो दर्शाता है कि किसना अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरी कृष्णा ग्रुप का किसना 2005 से ही भारत में एक जाना-माना ज्वेलरी ब्रांड बना हुआ है। इसका देशभर में 3,000 से भी अधिक शॉप-इन-शॉप का एक व्यापक समूह है, जो इसे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले डायमंड ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक बनाता है। किसना ने रिटेल फ्रैंचाइज़ी मॉडल के माध्यम से कारोबार को तेजी से बढ़ाकर अपनी सफलता कायम की है। किसना ने पूरे भारत में 24 एक्सक्लूसिव ब्रांडेड आउटलेट खोले हैं, और कई अन्य
विकसित किए जा रहे हैं।
हरी कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और एमडी, श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “पटना में काफी तरक्की की गुंजाइश है और यहां के हमारे रिटेल पार्टनर हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके साथ जुड़कर हमें बहुत खुशी होती है। एक साथ मिलकर काम करने से हमारी पहुंच बढ़ेगी, अच्छी क्वालिटी के हमारे प्रोडक्ट्स ज़्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे और हम इंडस्ट्री में लीडर बने रह पाएंगे, इससे ग्राहक संतुष्टि में भी इजाफा होगा।”
किसना के निदेशक, श्री पराग शाह ने कहा, “पटना में हमारे बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम ने हमारी साझेदारी की मजबूती और आगे के सफर के लिए हमारे एक जैसे उत्साह को दर्शाया है। नई सोच और जानकारी का आदान- प्रदान करके, हम अपने मजबूत संबंधों को और मजबूत बनाते हैं, साथ ही इनोवेशन और ग्राहकों को बेहतर सेवा पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ते हैं।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »