NEW English Version

छात्रों ने मतदान का लिया शपथ

सनातन धर्म इंटर कॉलेज, वाराणसी के छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ लिया साथ ही साथ उन्होंने अपने परिवारजनों, मित्रों, परिचितों एवं रिश्तेदारों का भी सत् प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, प्रदेश की प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट एवं सोशल एक्टिविस्ट डॉ रितु गर्ग, मनीष कुमार सिंह क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, वाराणसी मंडल, बबीता सिंह परियोजना प्रबंधक उमाकांत सर्विस फाउंडेशन, राजेश उपाध्याय निदेशक, एस आर पब्लिकेशन वाराणसी ने संयुक्त रूप से छात्रों को सत प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ रितु गर्ग ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है हम सबको मतदान में बढ़कर का हिस्सा लेना चाहिए, डॉ मनोज तिवारी ने छात्रों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य हेतु प्रेरित करते हुए सत् प्रतिशत मतदान हेतु प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मनीष सिंह ने उन्हें एचआईवी /एड्स के कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान किया। छात्रों ने एचआईवी/ एड्स एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछ कर अपने जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य विजयी राम, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, पद्मदेव पांडेय, धनंजय सिंह, अशोक पाठक एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »