NEW English Version

अक्षय तृतीया घर लाएँ समृद्धि: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के बैंगल फेस्टिवल में 2000 से अधिक विकल्प और 200 नई डिज़ाइन्स

80 वर्षों से अधिक की विरासत वाले प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बैंगल फेस्टिवल और विशेष ऑफर्स की शुरुआत की है। पूरे भारत में ब्रैंड के 158 से अधिक स्टोर्स हैं। टीआरए की ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट 2024 में इसे लगातार चौथे वर्ष भारत के दूसरे सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रैंड के रूप में स्थान दिया गया है। अक्षय तृतीया का त्यौहार पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन को सोने की खरीदी करने और अन्य कीमती वस्तुओं में निवेश करने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि का संचार होता है।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स अपने ग्राहकों को 8 अप्रैल से लेकर 12 मई, 2024 तक विशेष छूट दे रहा है। इसके तहत ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी और पोल्की ज्वेलरी के लिए मेकिंग चार्ज पर 60% तक की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं पूरे भारत में डायमंड वैल्यू पर 5% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, ब्रैंड द्वारा मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट और सोने की दरों पर प्रतिस्पर्धी ऑफर्स की पेशकश की जा रही है।

इस ऑफर के तहत ग्राहक 2000 से अधिक एक्सक्लूसिव ज्वेलरी विकल्पों में से पसंदीदा का चयन कर सकते हैं। इनमें 15,000 रुपए से लेकर 2,00,000 रुपए तक की कीमत वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जिन्हें रोजमर्रा में पहना जा सकता है। इन्हें विशेष रूप से बैंगल फेस्टिवल हेतु सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के कुशल कारीगरों द्वारा डिज़ाइन किया गया है। महज़ 8000 रुपए की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध यह कलेक्शन हर व्यक्ति की पसंद और बजट से मेल खाता है। छूट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट https://sencogoldanddiamonds.com/ विज़िट कर सकते हैं। सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स में, हम अपने कुशल कारीगरों पर गर्व महसूस करते हैं, जो हमारे महत्वपूर्ण ग्राहकों के लिए सौभाग्य और समृद्धि का एक अतिरिक्त स्पर्श जोड़ते हुए खूबसूरत चूड़ियाँ और कंगन बनाते हैं। 

श्री सुवणकर सेन, एमडी और सीईओ, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, ने कहा, “हाल ही में सोने की कीमतों में 150 रुपए प्रति ग्राम की गिरावट ने अक्षय तृतीया से पहले इसके प्रति लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ा दी है। इस त्यौहार को भारत में सोना खरीदने के लिए शुभ अवसर माना जाता है, क्योंकि यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। सोने की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद, भारतीय लोग अपनी परंपरा को प्रखर रखते हैं और इस दिन सोना खरीदते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में बैंकिंग क्राइसिस, राजनीतिक तनाव और संघीय दरें सभी के लिए चिंता का विषय है। उक्त अनिश्चितताओं की वजह से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होना जारी रह सकता है। हमने अपने ग्राहकों के लिए मैरीगोल्ड स्कीम के तहत छह महीने के लिए मूल्य गारंटी योजना की शुरुआत की है। आमतौर पर, इंडस्ट्री में, अक्षय तृतीया से सिर्फ एक महीने पूर्व ही मूल्य गारंटी मिलती है, लेकिन सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स इसकी पेशकश छह महीने के लिए कर रहा है। इसलिए यदि आप अभी सोना बुक करते हैं, तो आप अक्षय तृतीया तक किसी भी कीमत में बढ़ोतरी से सुरक्षित रहेंगे। हम ग्राहकों को फ्लेक्सी गोल्ड ऑफर दे रहे हैं। इसके तहत ग्राहकों को उसी दिन की कीमत के अनुसार ज्वेलरी मिलेगी, जिस दिन उन्होंने बुकिंग की थी। वहीं, यदि आप सोने की ज्वेलरी बुक करते हैं और बाद में कीमत गिर जाती है, तो आप नई, कम कीमत पर अधिक सोना खरीद सकते हैं। इस तरह, ग्राहक कीमत में बदलाव की चिंता किए बिना सोना खरीद सकते हैं।“

सुश्री जोइता सेन, डायरेक्टर और हेड- मार्केटिंग एवं डिज़ाइन, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, ने कहा, “हम अपने ग्राहकों के लिए बैंगल फेस्टिवल को लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं। इस फेस्टिवल के साथ-साथ, हमने # हेरलूम्स ऑफ लिगेसी- सेलिब्रेशन ऑफ मॉडर्निटी कैंपेन भी लॉन्च किया है। यह कैंपेन अपने या अपने प्रियजन के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति है, जिसे जीवन के हर पड़ाव में पीढ़ियों तक संजोकर रखा जा सकता है। और प्रेम से बढ़कर कोई अनमोल विरासत नहीं है। ठीक वैसे ही, जैसे एक दादी का अपार प्रेम झलकता है, जब वे अपने पोते या पोती की कलाई पर एक छोटी-सी सोने की चूड़ी पहनाती हैं। या फिर एक माँ अपने सबसे पसंदीदा कंगन को अपनी बेटी की शादी के लिए सहेजकर रखती हैं। यह प्रेम आधुनिक, सुंदर कंगन में भी झलकता है, जिसे एक पिता अपनी बेटी के लिए उपहार रूप में चुनता है। या फिर साधारण लेकिन सुंदर चूड़ी, जो आप अपने पहले वेतन से अपने लिए खरीदते हैं। सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स हमारे बैंगल फेस्टिवल के साथ जीवन के इस पूरे चक्र और प्यार की विरासत का बड़ी ही खूबसूरती से जश्न मनाता है, जहाँ हमारे शिल्पकार अपनी उत्कृष्ट कला को आधुनिक डिज़ाइन का रूप देते हैं, और ऐसी विरासत बनाते हैं, जो वास्तव में कालातीत हैं। चाहे यह किसी विशेष अवसर के लिए हो या आपके लिए कोई उपहार हो, हमारी चूड़ियाँ प्यार और परंपरा का सार प्रस्तुत करती हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखी जाती हैं।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »