NEW English Version

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने बिहार की राजधानी पटना में अपना पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

पटना: भारतीय आभूषण उद्योग में अग्रणी नाम किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पटना के फुलवारी शरीफ में अपने विशेष शोरूम के उद्घाटन के साथ अपना रणनीतिक विस्तार जारी रखा है। यह KISNA का बिहार में पहला एक्सक्लूसिव और पूरे भारत में 24वां शोरूम। इस विस्तार के साथ, KISNA देश भर में ग्राहकों को अद्वितीय शिल्प कौशल और कालातीत सुंदरता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है। शोरूम के भव्‍य शुभारंभ में हरि कृष्‍णा ग्रुप के संस्‍थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्‍याम ढोलकिया और KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी डायरेक्टर,श्री पराग शाह मौजूद थे।

पटना के फुलवारी शरीफ में फ्रेंचाइजी शोरूम का शुभारंभ किसना द्वारा अपने मार्केट का विस्तार और ग्राहकों पर केंद्रित विकास रणनीतियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चहल-पहल भरे इस शहर में अपनी उपस्थिति के साथ, किसना का लक्ष्य यहाँ के लोगों को पसंद के आभूषण उपलब्ध कराना तथा प्रतिस्पर्धी बाज़ार में अपनी जगह को अधिक मजबूती प्रदान करना है | 

हरी कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और एम.डी. श्री घनश्याम ढोलकिया ने अपने इस एक्सक्लूसिव ब्रांड शोरूम की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “हम इतिहास और परम्पराओं से भरे शहर पटना में अपनी शुरुआत को लेकर बेहद खुश हैं। बिहार में हमारा विस्तार नए क्षेत्रों में पहुँचने और बेहतरीन हीरे और सोने के आभूषणों के साथ विविध ग्राहकों की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। ‘हर घर किसना’ के दृष्टिकोण के साथ, हमारा लक्ष्य भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला डायमंड ज्वैलरी ब्रांड बनना है और हर महिला के हीरे के आभूषण खरीदने के सपने को साकार करना है।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के डायरेक्टर, श्री पराग शाह ने कहा, राजधानी पटना में हमारा पहला स्टोर खोलना सिर्फ शोरूम को बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता भी है। हम ऐसी जगह बनाने का प्रयास करते हैं जहां हर विजिट एक नई खोज दर्शाती हो, जहां हर आभूषण शिल्पकला और खूबसूरती की कहानी कहता हो। हमारा लक्ष्य पटना के आभूषण प्रेमियों के लिए बेहतरीन सेवा प्रदान करने वाला एक प्रमुख स्थान बनना है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के फ्रेंचाइजी पार्टनर, श्री अनिकेत राज और श्री शेष कुमार जी ने कहा, ” किसना डायमंड एंड ज्वेलरी के साथ साझेदारी हमारे लिए बहुत ही महत्पूर्ण है और हम उनके द्वारा पेश की जा रही अद्भुत ज्वेलरी के जरिये पटना के लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए उत्साहित हैं। हम ग्राहकों को बेहद खूबसूरत और कहीं न मिलने वाली क्वालिटी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक साथ मिलकर हम पटना के ग्राहकों को एक बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं।”

किसना ने अपने व्यापार को बढ़ाने के अलावा, समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए कई सीएसआर गतिविधियां भी शुरू कीं है। इन गतिविधियों के अंतर्गत, किसना ने जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भेंट कीं, जिससे उन्हें खुद का रोजगार चलाने के लिए ज़रूरी हुनर सीखने में मदद मिलेगी । इसके अलावा, ब्रांड ने जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने और पटना के फुलवारी शरीफ में स्थित अपने उपभोक्ता द्वारा की गई प्रत्येक खरीदारी की ओर से पौधे लगाने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »